google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

छुट्टी पर आए सैनिक पति को पत्नी ने होटल में दूसरी औरत के साथ पकड़ा.....

Jul 24
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

दौलतपुर चौक गगरेट में पति-पत्नी के रिश्ते से जुड़ा एक मामला इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। छुट्टी पर आए एक सैनिक दोस्तों के साथ घूमने के बहाने घर से निकला, लेकिन पहले से अलर्ट मोड पर बैठी उसकी पत्नी ने फौजी पति को कथित तौर पर एक महिला के साथ होटल में देख लिया, जिसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ। मामला होटल से निकलकर घर तक पहुंचा और देर तक दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक चलती रही। बाद में स्थानीय बुजुर्गों के हस्तक्षेप से विवाद शांत हो गया और मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा।


जानकारी के अनुसार पत्नी को एक होटल में उसके पति के होने की सूचना मिली। पत्नी अपने परिजनों के साथ होटल के कमरे में जा पहुंची। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। होटल मुख्य सडक़ के समीप होने के कारण कुछ ही देर में आसपास के लोग और राहगीर भी मौके पर एकत्र हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, काफी देर तक वहां अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सूत्रों के अनुसार, बाद में क्षेत्र के कुछ गणमान्य और बुजुर्ग लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया।


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html