छत्तीसगढ़ में करवट ले रहा मौसम: गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार, जल्द बढ़ेगी रात की ठंडक...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
रायपुर: मानसून लौटने के साथ ही छत्तीसगढ़ के मौसमी मिजाज में तेजी से तब्दीली आ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आने वाले तीन दिनों तक राज्य के दक्षिणी हिस्से में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। इस मौसमी हलचल के थमते ही सुबह और रात के पारे में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे गुलाबी ठंड का असर दिखने लगेगा।
मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि हवा की दिशा बदलते ही न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर आ जाएगा। अब तक के उतार-चढ़ाव के बाद रात के तापमान में गिरावट का पहला दौर शुरू होने की उम्मीद है, जिससे देर रात और अलसुबह सिहरन बढ़ेगी।
राजधानी रायपुर में फिलहाल मौसम शुष्क और साफ बने रहने का अनुमान है। दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान लगभग 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। बीते 24 घंटों के आंकड़ों पर नजर डालें तो रायपुर लगातार चौथे दिन सबसे गर्म दर्ज हुआ, जहां अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, अंबिकापुर 18 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा। दक्षिण हिस्से के कुछ इलाकों में हल्की वर्षा और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments