नवा रायपुर जंगल सफारी में शोक की लहर, बुजुर्ग मादा भालू फफोरी का निधन...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
नवा रायपुर स्थित नंदनवन जू और जंगल सफारी से एक गमगीन करने वाली खबर सामने आई है। यहां की सबसे पुरानी मेहमानों में शामिल 25 वर्षीय मादा हिमालयन भालू 'फफोरी' ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उम्र के आखिरी पड़ाव और बढ़ती कमजोरियों के चलते उसने बीते सोमवार की देर रात अंतिम सांस ली।
विभागीय रिकॉर्ड के मुताबिक, फफोरी को चौदह साल पहले यानी 2012 में एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत असम के गुवाहाटी जू से नवा रायपुर लाया गया था। तब से वह इसी सफारी के बाड़े में रह रही थी और पर्यटकों के बीच खासी आकर्षण का केंद्र थी।
मौत की सूचना मिलते ही वन्यप्राणी चिकित्सा अधिकारियों की देखरेख में उसका पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद विभाग के तमाम अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में राजकीय मर्यादा के अनुरूप उसका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सफारी के संचालक पंकज राजपूत समेत कई अधिकारी और पशु देखभाल से जुड़े कर्मचारी मौजूद रहे, जिन्होंने नम आंखों से अपनी प्रिय भालू को अंतिम विदाई दी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments