google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम! कई इलाकों में बारिश और 30-40 किमी की तेज हवाओं का अलर्ट...

1 hour ago
2 min read

रायपुर :- छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क रहने के कारण गर्मी का अहसास हो रहा है | तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है | अब मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है | मौसम विभाग ने आज कई इलाकों में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है | कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है | राजधानी रायपुर के लिए 16 अक्टूबर का पूर्वानुमान राहत देने वाला है | मौसम विभाग के अनुसारए दिन में आसमान मुख्यतः साफ रहने और दोपहर या शाम को आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना है |


अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है | मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा | राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक है | वहीं, यहां न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक है | प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया | वहीं, अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा |


प्रदेश के प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है | माना एयरपोर्ट और बिलासपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री, जगदलपुर में 32.9 डिग्री और दुर्ग में 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया | दक्षिणी छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है | अगले दो दिनों तक भी प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है | फिलहाल प्रदेश में बारिश की गतिविधियां सीमित हैं लेकिन अगले कुछ दिनों में कुछ स्थानों पर मौसम बदलने की संभावना है |


मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की पूरे देश से 15 अक्टूबर को विदाई हो गई है | फिलहाल दक्षिण तटीय तमिलनाडु से लेकर ओडिशा तट के पास उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक द्रोणिका बनी हुई है | इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश से लेकर अरब सागर तक, एमपी से महाराष्ट्र से होकर गुजरने वाली द्रोणिका मौजूद है |


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html