छत्तीसगढ़ में मौसम ने बदला अपना मिजाज,गर्मी और उमस ने लोगों को किया बेहाल....
ब्रैकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर:-छत्तीसगढ़ के भिलाई जिले में दो दिनों की बदली और रिमझिम फुहारों के बाद गुरुवार को दुर्ग जिले में मौसम खुल गया। दिनभर तेज धूप निकली, जिससे दिन का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री पहुंच गया। दुर्ग जिला प्रदेश में सबसे अधिक गर्म जिला रहा। एक दिन पहले बुधवार को जहां जिले का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री था, जिसमें एक 4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई।

तापमान औसत से सामान्य हो गया। उधर, न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री की वृद्धि हुई, जिसके बाद रात का पारा 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि, 31 जुलाई से तीन अगस्त तक प्रदेश में बारिश की तीव्रता में कमी आने की संभावना है। इस तरह अगले कुछ दिन आसमान साफ बना रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी होती रहेगी। कुछ दिन लगातार बूंदाबांदी की वजह से हवा में नमी की मात्रा बढ़ गई है।
ऊपर से तापमान में अधिकता और तेज धूप भी गर्मी के साथ उमस को बढ़ा रहा है। अगले कुछ दिनों में बंगाल की खाड़ी में बनने वाले नए सिस्टम की वजह से खिसकने की उम्मीद है, जिससे बारिश में कमी आ सकती है। इसके बाद मानसून द्रोणिका अपने मूल स्थान पर वापस लौटेगी, जिससे 10 अगस्त के करीब दुर्ग संभाग सहित प्रदेशभर में मध्यम से भारी बारिश की संभावना दोबारा से बनेगी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments