google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

छत्तीसगढ़ में 2 चरणों में होगा मतदान! चुनाव आयोग ने पूरी की तैयारी...

Oct 9, 2023
1 min read









































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

छत्तीसगढ़ में 2 चरणों में मतदान होगा। चुनाव आयोग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। छत्तीसगढ़ की 90 सीटों पर भी इस साल के अंत में ही चुनाव होने हैं. छत्तीसगढ़ विधानसभा का कार्यकाल 3 जनवरी 2024 को खत्म होगा, पिछला विधानसभा चुनाव नवंबर 2018 में हुआ था |


इस चुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी और भूपेश बघेल राज्य के मुख्यमंत्री बने थे, सूत्रों के मुताबिक, नवंबर दूसरे हफ्ते से दिसंबर के पहले हफ्ते तक अलग-अलग तारीखों और चरणों में इन राज्यों में मतदान हो सकता है. पिछली बार की तरह राजस्थान, मध्य प्रदेश, मिजोरम और तेलंगाना में एक चरण में चुनाव कराए जाने की संभावना है | वहीं, छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान कराया जा सकता है | हालांकि, मतदान की तारीख अलग-अलग होने की उम्मीद है, लेकिन सभी चुनावी राज्यों की मतगणना एक साथ कराने का निर्णय लिया जा सकता है |


बता दें कि छत्तीसगढ़ मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जो आंकड़े प्रस्तुत किए हैं उसके अनुसार महिला और पुरुष के साथ-साथ थर्ड जेंडर मतदाताओं की भी जानकारी साझा की गई है। आंकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ में एक करोड़ 1 लाख 20 हजार 830 पुरुष मतदाता चिन्हित किए गए हैं। इसके साथ-साथ एक करोड़ 2 लाख 39 हजार 410 महिला मतदाता की सूची दी गई है। इसके साथ-साथ 790 थर्ड जेंडर यानी तृतीय लिंग मतदाताओं को सूची में शामिल किया गया है। निर्वाचन आयोग की नई सूची के अनुसार छत्तीसगढ़ में 7 लाख 19 हजार 825 की संख्या छत्तीसगढ़ में बढ़ी है। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले सभी राजनीतिक दल सक्रिय हो चुके हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html