google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

भेलवाडीह से विष्णुपद मण्डल तुरंत निलंबित, 200 रुपये की शिकायत ने उखाड़ा सचिव का पद....

Jul 25
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

बलरामपुर जन्म प्रमाण-पत्र बनाने के नाम पर अवैध वसूली के आरोप में ग्राम पंचायत भेलवाडीह में पदस्थ पंचायत सचिव विष्णुपद मण्डल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की गई है, कुछ दिन पहले आडियो वायरल हुआ था, इसमें पंचायत सचिव द्वारा ऑनलाइन जन्म प्रमाण-पत्र बनाए जाने के बदले 200 रुपए की मांग की जा रही थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जनपद पंचायत स्तर पर दो सदस्यीय जांच दल गठित कर मामले की जांच कराई गई। जांच प्रतिवेदन में शिकायत प्रथम दृष्टया सही पाई गई।


जांच में स्पष्ट हुआ कि पंचायत सचिव का कृत्य छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा आचरण नियम का उल्लंघन करते हुए कदाचार की श्रेणी में आता है, इसके बाद सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, पंचायत सचिव ने अपना जवाब प्रस्तुत किया, लेकिन सक्षम प्राधिकारी ने जवाब को असंतोषजनक पाया। जिला पंचायत सीईओ आशुतोष चतुर्वेदी ने छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा अनुशासन तथा अपील नियम के तहत विष्णुपद मण्डल पंचायत सचिव ग्राम पंचायत भेलवाडीह अतिरिक्त प्रभार बरदर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जनपद पंचायत बलरामपुर रहेगा। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html