google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

प्रधानपाठक की लापरवाही के विरोध में ग्रामीणों ने कलेक्टर से की शिकायत...

Oct 15
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- कोण्डागांव :- कोण्डागांव जिला के केशकाल तहसील के ग्राम पंचायत उमरादाह अंतर्गत प्राथमिक शाला मातेंगा में पदस्थ प्रधानपाठक सैय्यद शहबाज अली पासा पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत की है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधानपाठक नियमित रूप से स्कूल नहीं आते हैं और जब स्कूल पहुंचते हैं, तब भी लापरवाही बरतते हैं। ग्रामीणों ने स्कूल में सोते हुए शिक्षक की तस्वीर भी कलेक्टर को दिखाते हुए उनके स्थान पर दूसरे शिक्षक की पदस्थापना करने की मांग की है।


ग्राम मातेंगा निवासी मेघनाथ गोटा ने बताया कि प्रधानपाठक सप्ताह में केवल दो-तीन दिन ही स्कूल आते हैं और अक्सर बीमारी या अन्य कारणों का हवाला देकर एक से डेढ़ महीने तक छुट्टी पर रहते हैं। इससे स्कूल की शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है और बच्चों की पढ़ाई में परेशानी आ रही है।


ग्रामीणों के अनुसार, उन्होंने पहले भी प्रधानपाठक को मौखिक रूप से समझाया था और विकासखंड शिक्षा अधिकारी के समक्ष शिकायत भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 13 अक्टूबर को कलेक्टर के नाम सौंपे गए आवेदन में ग्रामीणों ने प्रधानपाठक को तत्काल हटाकर उनके स्थान पर दूसरे शिक्षक की पदस्थापना करने की मांग की है। आवेदन में कहा गया है कि उनकी लगातार अनुपस्थिति से बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ स्कूल के कार्यालयीन कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।

#कोंडागांव #केशकाल #मातेंगा #प्रधानपाठक #शिकायत #कलेक्टर #शिक्षा #छत्तीसगढ़ #ChhattisgarhNews #breakingADNnews


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html