google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

नवीन शराब दुकान निरस्त करने की मांग पर कलेक्ट्रेड व अंबेडकर चौक में ग्रामीणों नें किया प्रदर्शन....

Jul 2, 2025
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:- आज ग्राम दोंदे खुर्द, मटिया, दोंदे कला, छपोरा, सेमरिया आदि गाँव के सैकड़ो ग्रामीणों ने रायपुर कलेक्टर पहुँच कर दोंदेखुर्द में खोली जा रही नवीन शराब दुकान को निरस्त करने की मांग रखी l कलेक्टर नहीं मिलने कीं स्थिति में कलेक्टर होसमें आओं नारा लगाते हुवे कलेक्टर परिसर सें ग्रामीणों व अंबेडकर जीं कीं प्रतिमा के सामने प्रदर्शन कर कलेक्टर के नाम पर एडीएम को ज्ञापन सौंपा l


प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल महिलाओं ने कहा कि सरकार बेटी पढ़ाओ का नारा तो दे रही है लेकिन हमारी बेटियों की रक्षा कैसे होगी जब गाँव गाँव में शराब दुकान खुलेगी l शराब बिक्री का सबसे ज्याद दंश महिलायें ही झेलती हैं l शराब दुकान की स्थापना से हमारे गाँव का सामाजिक वातावरण दूषित होगा, लड़ाई – झगड़े और अपराधों में वृद्धि होगी l


आज हमारे गाँव के युवा शिक्षित होकर विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार और खेल प्रतिस्पर्धाओं में आगे बढ़ रहे हैं वह नशे की लत में डूब जाएँगे l यही कारण है कि लगभग 14 वर्ष पूर्व भी हमारे गाँव में खोली गई शराब दुकान का ग्रामवासियों विशेषरूप से महिलाओं और जनप्रतिनिधियों ने व्यापक विरोध दर्ज कराते हुए उसे बंद कराया था

ज्ञापन सौंपते हुए एडीएम से महियालों ने तत्काल शराब दुकान की स्थापना निरस्त करने और दुकान के लिए किए जा रहे निर्माण कार्य को रोकने की माँग की l महिलाओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शासन ने हमारी ग्रामसभा के विरोध प्रस्ताव और जन जन भावनाओं के विपरीत शराब दुकान खोलने की कोशिश की तो हम न सिर्फ़ अनिश्चितकालीन धरना करेंगे

बल्कि हमारे गाँव में एक भी शराब की बोतल को दुकान में जाने नहीं देंगे l प्रदर्शन में जनपद सदस्य भगत बंजारे, पूर्व जनपद अध्यक्ष उत्तरा कमल भारती, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उधोराम वर्मा, पंच व ज़िला उपाध्यक्ष सूर्यप्रताप् बंजारे ,महासचिव चम्पा साहू ,छत्तीसगढ़ बचाओ आंदोलन के संयोजक आलोक शुक्ला, सूरज टंडन, कमल भारती, कविता दास , मनीष वर्मा ,सुमित्रा साहू,राजकुमारी घृतलहरे,तुलसी बाई टण्डन,मीना छेतीजा, सुरेखा ध्रुव , गीता गुप्ता, लक्ष्मी गहरवार आदि ग्रामीण शामिल रहे l

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html