google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

जान जोखिम में डालकर उफनता नाला पार कर रहे ग्रामीण और स्कूली बच्चे.....

Aug 20
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

सरगुजा: पिछले दो दिनों से लगातार हो रही झमाझम बारिश के बीच सरगुजा जिले के नदी-नाले उफान पर हैं। इसी बीच लखनपुर क्षेत्र से दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां पुल के अभाव में स्कूली बच्चे और ग्रामीण जान जोखिम में डालकर उफनते नाले को पार करने के लिए मजबूर हैं। मामला लखनपुर क्षेत्र के तुनगुरी अहीरपारा का है। यहां पुल नहीं होने के कारण बारिश के दिनों में स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को उफनते नाले को पार करना पड़ता है। लगातार बारिश के चलते नाले का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे हादसे का खतरा भी बढ़ गया है। सामने आए वीडियो में स्कूली बच्चे अपनी जान जोखिम में डालकर उफनते नाले को पार करते नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, बारिश के दौरान नाले का बहाव काफी तेज हो जाता है, बावजूद इसके बच्चों को स्कूल जाने के लिए इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है। ऐसी विपरीत परिस्थितियों में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html