google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

गांव में छाया मातम: आकाशीय बिजली गिरने से बैगा दंपत्ति की मौत....

Aug 23
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: छत्तीसगढ़ में इन दिनों बारिश का दौर लगातार जारी है, बीते दिनों राज्य के कई जिलों में ​झमाझम बारिश हुई। इसी बीच गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही थाना क्षेत्र अंतर्गत कटरा ढपनीपानी गांव में बारिश के दौरान एक बेहद दुखद हादसा सामने आया है। तेज बारिश के बीच अचानक आकाशीय बिजली गिरने से एक बैगा दंपत्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, कटरा ढपनीपानी गांव में मंगल सिंह अपनी पत्नी बिरस्पतिया बाई के साथ घर पर मौजूद थे। इसी दौरान तेज गड़गड़ाहट और मूसलाधार बारिश के बीच अचानक उनके मकान पर आकाशीय बिजली आ गिरी। बिजली गिरते ही हुए भीषण धमाके और कड़कती रोशनी के कारण दंपत्ति अपने घर के आंगन में ही बेहोश होकर गिर पड़े। ​हादसे के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने मुस्तैदी दिखाते हुए 108 संजीवनी एक्सप्रेस की मदद से दोनों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मरवाही पहुंचाया। हालांकि, वहां डॉक्टरों ने गहन जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।​एक ही परिवार में एक साथ हुई दो मौतों से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस हृदयविदारक घटना की खबर फैलते ही कटरा ढपनीपानी गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और सन्नाटा पसरा हुआ है। स्थानीय मरवाही थाना पुलिस ने मामले की सूचना मिलने पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html