google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
youtube dp crop.png

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

Vedanta Greens में स्विमिंग पूल से मंदिर तक सभी सुविधाएं...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर :- शहर के विस्तार और आधुनिक आवासीय जरूरतों के बीच ओल्ड धमतरी फोर लेन रोड पर Vedanta Greens को एक सुव्यवस्थित आवासीय परिसर के रूप में विकसित किया जा रहा है। करीब 30 एकड़ क्षेत्र में प्रस्तावित इस प्रोजेक्ट में हरियाली के साथ आधुनिक सुविधाओं और बेहतर कनेक्टिविटी पर विशेष ध्यान दिया गया है। प्रोजेक्ट टाउन एंड कंट्री से स्वीकृत एवं रेरा रजिस्टर्ड बताया गया है। इसका रेरा रजिस्ट्रेशन नंबर PCGRERA130326002056 है।


Vedanta Greens में कुल 497 प्लॉट प्रस्तावित हैं। इनमें 373 रेगुलर एवं इर्रेगुलर प्लॉट, 90 LIG प्लॉट और 34 कमर्शियल प्लॉट शामिल हैं। प्रोजेक्ट में लगभग 31 हजार वर्गफुट कमर्शियल एरिया और करीब 13,500 वर्गफुट क्लब एरिया भी रखा गया है। पूरे प्रोजेक्ट को A, B, C, D, L और S समेत कुल छह ब्लॉक में बांटा गया है। हरियाली के लिए 7 लैंडस्केप गार्डन प्रोजेक्ट की खासियत इसके ग्रीन एरिया को बताया जा रहा है। यहां सात लैंडस्केप गार्डन और ओपन ग्रीन एरिया प्रस्तावित हैं। इसके अलावा परिसर में 60, 40 और 30 फीट चौड़ी कांक्रीट की आंतरिक सड़कें बनाई जाएंगी। सुरक्षित आवासीय वातावरण के लिए बाउंड्री वॉल और सिक्योरिटी केबिन जैसी व्यवस्थाएं भी शामिल की गई हैं।


स्विमिंग पूल से क्लब हाउस तक सुविधाएं Vedanta Greens में रहवासियों के लिए कई आधुनिक सुविधाएं प्रस्तावित हैं। इनमें स्विमिंग पूल, कम्युनिटी हॉल के साथ क्लब हाउस, पूल टेबल, टेबल टेनिस, नेट क्रिकेट प्रैक्टिस एरिया और बच्चों के लिए प्ले एरिया शामिल हैं। वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग सिटिंग एरिया और परिसर में मंदिर की सुविधा भी प्रस्तावित है। प्रोजेक्ट के इंफ्रास्ट्रक्चर में व्यवस्थित विद्युतीकरण, जल आपूर्ति व्यवस्था, ड्रेनेज सिस्टम और चौड़ी कांक्रीट की आंतरिक सड़कों को शामिल किया गया है। टाउनशिप के लेआउट को इस तरह तैयार करने का दावा किया गया है कि आवासीय क्षेत्र के साथ पर्याप्त खुली जगह भी उपलब्ध रहे।


प्रमुख स्थानों से बेहतर कनेक्टिविटी लोकेशन के लिहाज से भी Vedanta Greens की कनेक्टिविटी को इसकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल किया गया है। प्रोजेक्ट ओल्ड धमतरी फोर लेन रोड पर स्थित है। यहां से रायपुर रेलवे स्टेशन की दूरी करीब 18 किलोमीटर, नया रायपुर रेलवे स्टेशन करीब 9 किलोमीटर और इंटरस्टेट बस टर्मिनल करीब 15 किलोमीटर बताया गया है। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट लगभग 17 किलोमीटर, जयस्तंभ चौक करीब 16 किलोमीटर, संतोषी नगर करीब 13 किलोमीटर और रिंग रोड नंबर-4 लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर है। वहीं नया रायपुर बिजनेस कॉरिडोर की दूरी करीब 12 किलोमीटर बताई गई है। भारतमाला की 250 फीट रोड तक भी कुछ ही मिनटों में पहुंच सकते हैं ।


स्कूल-कॉलेज और अस्पताल भी आसपास प्रोजेक्ट के आसपास कई शैक्षणिक संस्थान मौजूद हैं। इनमें अकैडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल लगभग 850 मीटर, लिटिल पावर इंग्लिश स्कूल 2.4 किलोमीटर, शंकराचार्य कॉलेज 4.2 किलोमीटर, आरके शारडा स्कूल 5.5 किलोमीटर और जीडी गोयनका स्कूल करीब 6.5 किलोमीटर की दूरी पर बताए गए हैं। गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज लगभग 7.5 किलोमीटर और कृष्णा पब्लिक स्कूल डूंडा करीब 12 किलोमीटर दूर है। स्वास्थ्य सुविधाओं की बात करें तो धनवंतरी हॉस्पिटल करीब 4 किलोमीटर और श्री दानी केयर हॉस्पिटल लगभग 6.5 किलोमीटर की दूरी पर हैं। इसके अलावा वी वाय हॉस्पिटल, NH MMI हॉस्पिटल, रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल और अरबिंदो नेत्रालय भी प्रोजेक्ट से करीब 12 से 14.5 किलोमीटर के दायरे में बताए गए हैं।


रोजमर्रा की जरूरतों के लिए खिलौरा मार्केट, सेजबहार मार्केट, बोरियाखुर्द बाजार, संतोषी नगर मार्केट और डूमरतराई होलसेल मार्केट जैसे प्रमुख बाजार भी आसपास मौजूद हैं। प्रोजेक्ट प्रबंधन के मुताबिक Vedanta Greens को सुरक्षित वातावरण, खुले हरित क्षेत्र, आधुनिक सुविधाओं और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के संतुलन को ध्यान में रखते हुए विकसित किया जा रहा है। यहां आकर्षक कीमतों पर सीमित प्लॉट उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है। प्रोजेक्ट और साइट विजिट से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए 8516003000 पर संपर्क किया जा सकता है।

Comments


All Videos

All Videos

All Videos
वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

06:09
हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

25:50
खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

10:47
न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

05:21
शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव -  सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव - सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

28:53
डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

00:22
Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

19:00

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html