google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.00.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01 (2).jpeg

फ्रॉड के लिए बेचते थे बैंक अकाउंट: 11 आरोपी अरेस्ट.....

40 minutes ago
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

बेमेतरा:- सिटी कोतवाली थाना और साइबर पुलिस की टीम ने साइबर फ्रॉड से जुड़े दो मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, कोतवाली थाने में दर्ज दो प्रकरणों की जांच के दौरान आरोपियों के साइबर फ्रॉड नेटवर्क से जुड़े होने की जानकारी सामने आई। जांच में पता चला कि आरोपी अपने बैंक खाते दूसरे लोगों को बेचते थे।


















इन खातों में छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों के साथ दूसरे राज्यों में हुए साइबर फ्रॉड की रकम भी पहुंच रही थी। पुलिस इन खातों को म्यूल अकाउंट मानकर जांच कर रही है। पुलिस ने खाते उपलब्ध कराने और बेचने वाले 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, इन खातों को खरीदकर इस्तेमाल करने वाले अन्य लोगों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच आगे बढ़ने पर साइबर फ्रॉड के नेटवर्क से जुड़े और भी नाम सामने आ सकते हैं। थाना प्रभारी सोनल ग्वाला ने लोगों से अपील की है कि अपना बैंक अकाउंट, एटीएम या बैंकिंग संबंधी जानकारी किसी दूसरे व्यक्ति को इस्तेमाल के लिए न दें। साथ ही अनजान व्यक्ति के साथ OTP साझा न करें और ऑनलाइन विज्ञापन या किसी लालच में आकर बैंकिंग जानकारी साझा करने से बचें।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html