google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बिजली बिल बढ़ोतरी एवं स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में उरला बिजली दफतर का ब्लाक कांग्रेस कमेटी, बीरगांव द्वारा घेराव किया गया....

Jul 17, 2025
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

रायपुर:- उरला क्षेत्र में स्थित बिजली दफ्तर का बीरगांव ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा आज घेराव एवं धरना-प्रदर्शन कर कार्यपालन अभियंता के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगे रखी गई। इस अवसर पर विशेष रूप से छ.ग. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री पंकज शर्मा, ब्लाक अध्यक्ष योगेन्द्र सोलंकी, महापौर नंदलाल देवांगन, बीरगांव नगर पालिक निगम के पार्षदगण एवं अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

पंकज शर्मा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार बिजली के बिल में बढोतरी कर एवं अन्य तरह के हथकंडे अपनाकर जनता को लूटने का काम कर रही है। आमजनता मंहगाई से वैसे ही बहुत परेशान है, फिर से बिजली बिल में बढोतरी जनता की कमर ही तोड देगी। स्मार्ट मीटर में अनेक तरह की विसंगतियां है, बिना टेस्निटग किये मीटर लगाये जा रहें है जो कि अनुचित है। स्मार्ट मीटर के उपयोग से बिजली खपत बढाने-घटाने का खेल होने की भी पूरी आशंका है। लाईन लाॅस एवं स्मार्ट मीटर लगाने का 8 हजार रूपये का खर्च भी कंपनी आमजनता से वसूलेगी। इस पूरे सिस्टम में खमियां ही खामियां हैं। ग्राहक और सेवा प्रदाता के बीच की प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिये। स्मार्ट मीटर लगाने के नाम से सरकार फिर से जनता की जेब खाली करने की तैयारी कर रही है।


ब्लाक अध्यक्ष योगेन्द्र सोलंकी ने कहा कि बढती महंगाई से आमजनता त्रस्त है भाजपा सरकार आमजनता के हितो को दरकिनार कर जनता को तरह-तरह से लूटकर अपना खजाना भरने में व्यस्त है। बिजली बिल की बढोतरी पूरी तरह से गलत हैं। सरकार स्मार्ट मीटर के नाम से एक और अवैध वसूली करने जा रही है। आम लोगो में भय व्याप्त है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली के बिलों में बढोतरी होगी और इसमें बहुत आसानी से धांधली की जा सकेगी। इससे बिजली के बिल का एक नया खेल चालू हो जायेगा।

महापौर नंदलाल देवांगन ने प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा बिजली बिल में बढोतरी किये जाने एवं स्मार्ट मीटर लगाये जाने का विरोध करते हुये कहा कि स्मार्ट मीटर की योजना आमजनता की जेब में डाका डालने जैसा काम हैं। बीरगांव क्षेत्र में अधिकांश मजदूर वर्ग के लोग निवास करते है, अत्याधिक बिजली बिल और स्मार्ट मीटर का खर्च मजदूर वर्ग कैसे भर पायेगा, यह सरकार की समझ में नहीं आ रहा है। सरकार पूरी तरह से गरीबों पर जुल्म करने पर उतर आई है जिसका हम पूरजोर तरीके विरोध करते है।


आज के धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से बसंत साहू, इकराम अहमद, मोहम्मद फिरोज, रितेश सिंह, डीकेन्द्र सिन्हा, आशीष यादव, कृपाराम निषाद, दीनू निषाद, दिलदार कुमरे, शिव साहू, प्रीत साहू, भगत साहू, उबारनदास बंजारे, बैसाखू सागर, मुकेश तिवारी, जानू भार्गव, रौशन यादव, ज्वाला गोस्वामी, राजेन्द्र आडील, नंदू चंद्राकर, महेश राजभर, आकाश कुर्रे, बल्लू बंजारे, अविनाश नियाल, कोमल साहू, बैतल साहू, महेन्द्र बंजारे, जिया फारूखी, भूपेन्द्र साहू, विशाल पांडे, जीत निर्मलकर, चंदन कुश्वाहा, रानी गोस्वामी, पुष्पलता वैष्णव, सुषमा वर्मा, पूजा जांगडे, नीता विश्वकर्मा उपस्थित थे।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html