google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

भिलाई में थाने के भीतर हंगामा: काउंटर FIR की मांग पर अड़े भाजयुमो कार्यकर्ता, महिला SI पर मारपीट का आरोप...

42 minutes ago
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

दुर्ग जिले के भिलाई में उस वक्त तनाव की स्थिति बन गई जब एक पुराने विवाद को लेकर थाने पहुंचे भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी झड़प हो गई। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने काउंटर FIR दर्ज करने में हीालहवाजी की, जिसके बाद उन्होंने थाने में ही धरना शुरू कर दिया।


विरोध प्रदर्शन के दौरान मामला तब और बिगड़ गया जब एक कार्यकर्ता थाने के अंदर अपने मोबाइल से पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड करने लगा। आरोप है कि इससे भड़की एक महिला प्रशिक्षु उपनिरीक्षक (PSI) ने न सिर्फ युवक का फोन छीन लिया, बल्कि उसे थप्पड़ भी जड़ दिया। इस घटना के बाद गुस्साए कार्यकर्ताओं ने थाने में जमकर नारेबाजी और हंगामा किया।


हंगामे की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी शोभराज अग्रवाल समेत कई बड़े पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित कार्यकर्ताओं से बातचीत कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने का कड़ा भरोसा दिया। अधिकारियों के समझाने और उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद आखिरकार कार्यकर्ताओं ने अपना धरना समाप्त कर दिया।


प्रमुख बिंदु:


  • पुरानी रंजिश के मामलों में काउंटर FIR दर्ज करवाने थाने पहुंचे थे कार्यकर्ता।

  • वीडियो रिकॉर्डिंग को लेकर महिला पुलिसकर्मी और युवा मोर्चा कार्यकर्ता के बीच हुई तीखी बहस।

  • मोबाइल छीनने और थप्पड़ मारने के गंभीर आरोपों के बाद थाने में गरमाया माहौल।

  • एडिशनल एसपी के हस्तक्षेप और जांच के आश्वासन के बाद शांत हुआ मामला।


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html