दिवाली के बाद लागू होगा UPI MDR, दुकानदारों को मिली राहत...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
नई दिल्ली: यूपीआई (UPI) से भुगतान करने वालों और छोटे कारोबारियों के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। डिजिटल ट्रांजैक्शन पर लगने वाले मर्चेंट डिस्काउंट रेट यानी MDR चार्ज को त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए फिलहाल टाल दिया गया है। इससे पहले इसे 15 अक्टूबर से लागू किए जाने की चर्चा थी, लेकिन नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने अब इसे दिवाली के तुरंत बाद प्रभावी करने का निर्णय लिया है। हालांकि, इसे लेकर अभी कोई निश्चित तारीख सामने नहीं आई है।
क्या होता है MDR चार्ज ?
आसान शब्दों में समझें तो MDR वह शुल्क होता है जो दुकानदार या व्यापारी डिजिटल पेमेंट (जैसे यूपीआई, पॉइंट ऑफ सेल मशीन या पेमेंट गेटवे) के जरिए मिलने वाले भुगतान के बदले बैंकों और पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर्स को देते हैं। यह खर्च डिजिटल ढांचे और ट्रांसफर नेटवर्क को सुचारू रूप से चलाने के लिए तय किया जाता है। नियम के मुताबिक यह चार्ज वेंडर या व्यापारी को वहन करना होता है, इसका सीधा असर ग्राहकों की जेब पर नहीं पड़ता है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments