google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत...

Jul 29
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

सरगुजा :- नेशनल हाईवे-43 अंबिकापुर-रायगढ़ मुख्य मार्ग पर राधापुर बैरियर के पास मंगलवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है। ग्राम उलकिया निवासी संजीव पैकरा (23) अपने दोस्तों से मिलने बाइक से ग्राम राधापुर गया था। घर लौटते समय राधापुर बैरियर के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि संजीव बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।


हादसे के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने संजीव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सीतापुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे में उसके सिर के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय उसने हेलमेट नहीं पहना था।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html