छत्तीसगढ़ में अनूठी पहल: एसबीएच कॉस्मेटिक क्लिनिक और मेडी ब्यूटी सैलून का हुआ शुभारंभ...
एक ही छत के नीचे मिलेगा संपूर्ण सौंदर्य और स्वास्थ्य समाधान, चर्म रोग क्लिनिक और ब्यूटी सैलून का हुआ संगम.....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-
महिलाओं के स्वास्थ्य, सौंदर्य और वेलनेस को एक साथ जोड़ते हुए एसबीएच (SBH) ने रविवार, 20 सितंबर को 'एसबीएच कॉस्मेटिक क्लिनिक एवं मेडी ब्यूटी सैलून' का शुभारंभ किया। यह शानदार पहल एसबीएच वूमेन हॉस्पिटल की स्वास्थ्य सेवा यात्रा का ही एक विस्तार है, जिसकी नींव डॉ. स्वाति मोहबिया ने 30 वर्ष पूर्व रखी थी।
एसबीएच हॉस्पिटल पहले से ही 'एसबीएच आई' (Eye) और 'वूमेन हॉस्पिटल' के माध्यम से अपनी बेहतरीन विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान कर रहा है। अब कॉस्मेटिक क्लिनिक और मेडी ब्यूटी सैलून के शुरू होने से चिकित्सकीय विशेषज्ञता और सौंदर्य देखभाल (ब्यूटी केयर) दोनों सुविधाएं महिलाओं को एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेंगी।
मिलेंगी ये अत्याधुनिक सुविधाएं -
इस नए केंद्र में त्वचा, बाल और नाखूनों की देखभाल, हेयर ट्रांसप्लांट, वजन प्रबंधन (वेट मैनेजमेंट) और स्लिमिंग की उन्नत सेवाएं उपलब्ध होंगी। शरीर को सुडौल बनाने के लिए नवीनतम तकनीक पर आधारित लेजर और क्रायोलिपोलिसिस (Cryolipolysis) के जरिए बिना सर्जरी के फैट कम करने और बॉडी कंटूरिंग की सुविधा भी मिलेगी। इन विशेष सेवाओं के लिए डॉ. ज्योति मिश्रा और डॉ. संगीता अपना विशेषज्ञ परामर्श देंगी।
महिलाओं के लिए गोपनीय और विशेषज्ञ परामर्श -
महिलाओं की निजता का ध्यान रखते हुए इनर-बॉडी रीशेपिंग और प्राइवेट-पार्ट रीशेपिंग से संबंधित गोपनीय विशेषज्ञ परामर्श भी यहां उपलब्ध होगा। अक्सर गर्भावस्था, प्रसव और बढ़ती उम्र के कारण महिलाओं के शरीर में कई बदलाव आते हैं, जिनका प्रभाव उनके आत्मविश्वास और दाम्पत्य जीवन पर पड़ता है। इन समस्याओं के समाधान के लिए प्लास्टिक सर्जन डॉ. श्रुति पांडे प्लास्टिक सर्जरी से संबंधित विशेषज्ञ परामर्श और उपचार के बेहतरीन विकल्प उपलब्ध कराएंगी।
शुभारंभ के अवसर पर डॉ. स्वाति मोहबिया ने कहा, “महिलाओं के लिए स्वास्थ्य और आत्मविश्वास एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं। हमारा यही प्रयास है कि सौंदर्य, वेलनेस और चिकित्सकीय विशेषज्ञता से जुड़ी सभी प्रामाणिक सेवाएं उन्हें एक ही छत के नीचे आसानी से मिल सकें।”
इस नए शुभारंभ के अवसर पर क्लिनिक की ओर से ग्राहकों के लिए दिवाली तक विशेष आकर्षक ऑफर भी दिए जा रहे हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments