केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डॉ. रमन सिंह को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दी.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने डॉ. सिंह को अपना बड़ा भाई बताते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की है।
रायपुर में आयोजित इस शुभकामना संदेश में चौहान ने कहा कि लोकप्रिय जननेता और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का सार्वजनिक जीवन हमेशा से जनसेवा को समर्पित रहा है। उन्होंने छत्तीसगढ़ की आराध्य देवी मां बम्लेश्वरी से प्रार्थना की है कि वे डॉ. सिंह को उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें ताकि वे लोक कल्याण के अपने संकल्पों को इसी प्रकार आगे बढ़ाते रहें।
राजनीतिक सफर की बात करें तो डॉ. रमन सिंह छत्तीसगढ़ के तीन बार मुख्यमंत्री (2003 से 2018) रह चुके हैं और वर्तमान में विधानसभा अध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments