छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं केंद्रीय गृह मंत्री, अस्पताल और पार्क की देंगे सौगात...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री कल यानी 3 नवंबर को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। उनके एक दिवसीय इस व्यस्त दौरे को लेकर शासन-प्रशासन स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस दौरान वे कई बड़े विकास कार्यों का लोकार्पण करने के साथ-साथ राज्योत्सव के समापन समारोह में भी शिरकत करेंगे।
मिनट-टू-मिनट शेड्यूल:
दोपहर 12:55 बजे: दिल्ली आवास से प्रस्थान
दोपहर 1:20 बजे: रायपुर के लिए उड़ान
दोपहर 3:05 बजे: माना एयरपोर्ट रायपुर आगमन
दोपहर 3:30 बजे: पंडरी स्थित आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का उद्घाटन
शाम 5:35 बजे: नवा रायपुर के सेक्टर-16 स्थित पीपल वन में विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण
शाम 6:00 से रात 8:00 बजे: राज्योत्सव समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति
रात 8:20 बजे: दिल्ली के लिए वापसी
स्वास्थ्य और विकास की बड़ी सौगात अपने इस संक्षिप्त प्रवास के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री सबसे पहले पंडरी पहुंचेंगे, जहां वे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। इसके बाद उनका काफिला नवा रायपुर के लिए रवाना होगा, जहां सेक्टर-16 स्थित पीपल वन परिसर में नवनिर्मित 'विकसित भारत संकल्प पार्क' जनता को समर्पित किया जाएगा।
राज्योत्सव के समापन पर मुख्य आकर्षण दौरे का सबसे मुख्य और भव्य कार्यक्रम नवा रायपुर के राज्योत्सव मैदान में आयोजित होगा। यहाँ छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे भव्य राज्योत्सव का समापन समारोह शाम 6 बजे से शुरू होगा। इस गरिमामयी समारोह में वे मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होकर प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे। रात करीब 8:20 बजे वे वापस दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments