google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर - कांग्रेस...

4 days ago
3 min read
  • रोजगार मेले में 10 हजार महीने की नौकरी के लिए पोस्ट ग्रेजुएट भटक रहे थे |

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

रायपुर :- प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि भाजपा सरकार पौने तीन साल में युवाओं को रोजगार नहीं दे पायी है, बल्कि युवाओं से रोजगार छीनने का ही काम किया है। कांग्रेस सरकार में बेरोजगारी दर मात्र 0.60 प्रतिशत था। भाजपा सरकार बनने के बाद बेरोजगारों की संख्या में भारी वृद्धि हुआ है।


आज बेरोजगारी दर 4.5 प्रतिशत है। पौने तीन साल में बीएड शिक्षक, अतिथि शिक्षक, विद्या मितान, क्रेडा के संविदा कर्मचारी, अनियमित कर्मचारी, विद्युत विभाग के कर्मचारी, वन विभाग के संविदा कर्मचारियों, गोठान महिला स्व सहायता समूह, रीपा के तहत रोजगार प्राप्त कर रहे लोगों को काम से बेदखल किया गया, ई-श्रेणी के लाइसेंस में काम कर रहे युवाओं से भी काम छिन गया है, पूरे प्रदेश में विकास कार्य ठप है, कोई नई भर्ती पूरी नहीं हुई है, पूर्व से चल रही भर्ती में भी नियुक्तियां नहीं दी जा रही है, हर विभाग में काम करने वाले युवाओं से उनका हक अधिकार को छीना गया है।


प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि विधानसभा चुनाव के समय भाजपा ने मोदी की गारंटी में वादा किया था कि प्रदेश में 5 सालों में 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देंगे। आज प्रदेश के सरकारी विभागों में लगभग 1 लाख दस हजार से अधिक पद खाली है।


अकेले शिक्षा विभाग में 57 हजार पद खाली है, स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टॉफ के 18 हजार से अधिक पद खाली है, उच्च शिक्षा विभाग में 3700 पद खाली है, पीडब्ल्यूडी में 6 हजार पद खाली है, सहकारिता विभाग में 4000, पीएचई 35, वन विभाग में 6000, जेल में 1200, ग्रामीण विकास में 8000, पुलिस विभाग में 7000, आदिम जाति कल्याण 7 हजार पद खाली है। सरकार यदि इच्छाशक्ति दिखाये तो एक लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी में एक माह के अंदर रख सकती है।


प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि 5 सालों में 1 लाख सरकारी नौकरी का वादा था, तीन साल में पांच हजार भी भर्ती नहीं। भाजपा को सरकार में आए पौने तीन साल हो गया है जब भाजपा सरकार में आई है युवाओं के लिए सरकारी भर्तियां निकलना बंद हो गई। प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों में एक लाख सात हजार पद खाली है सरकार भर्ती नहीं निकाल रही है। भाजपा सरकार से सवाल किया है कि विधानसभा चुनाव के दौरान युवाओं से किए गए एक लाख सरकारी नौकरियों के वादे का क्या हुआ? भाजपा ने चुनाव के समय “मोदी की गारंटी” में वादा किया था।


अब 5 साल में 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने सरकार को प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवाओं को बताना चाहिए कि उस गारंटी की नौकरी कब मिलेगी? भाजपा को सत्ता में आए पौने तीन साल बीत चुका है, प्रदेश में सरकारी विभागों के एक लाख से अधिक पद रिक्त बताए जा रहे हैं। दूसरी ओर प्रदेश का युवा रोजगार के लिए भटक रहा है।


प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि भाजपा आदतन धोखेबाज है। 2014 के लोकसभा चुनाव के समय भी मोदी ने देश के युवाओं से हर साल 2 करोड़ रोजगार का वादा किया था लेकिन 12 सालों में 24 करोड़ रोजगार देना दूर भाजपा की नीतियों से करोड़ों रोजगार के अवसर खत्म हो गये। नोटबंदी, जीएसटी के कारण देश के उद्योग धंधे, व्यवसाय बंद हुए, आम युवा बेरोजगार हुआ।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html