रायपुर तपा, बस्तर संभाग में बारिश-वज्रपात का अलर्ट...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम का दोहरा रंग देखने को मिल रहा है। मध्य हिस्से में जहां तेज धूप और उमस परेशान कर रही है, वहीं दक्षिणी क्षेत्र में बादलों के डेरे के साथ बारिश का दौर जारी है। राजधानी रायपुर में लगातार तीसरे दिन तापमान में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई, जहां पारा 33.9 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा।
मौसम केंद्र के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के चलते दक्षिणी छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और आकाशीय बिजली गिरने (वज्रपात) की आशंका है। राजधानी में दिन का पारा 34 डिग्री और रात का तापमान 24 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। दिन में आसमान साफ रहेगा, हालांकि दोपहर बाद आंशिक रूप से बादल घिर सकते हैं।
बीते 24 घंटों में पत्थलगांव और कुनकुरी में 3-3 सेमी तथा भैरमगढ़ में 1 सेमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है। आने वाले दो से तीन दिनों तक प्रदेश के चुनिंदा इलाकों में ऐसा ही मौसमी मिजाज बना रहेगा।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments