google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के दिशा निर्देश में CTB और IRCTC ने साइन किया MOU...

Feb 24, 2024
2 min read




































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार बड़ी तेजी से मोदी की गारंटी को पूरा करने का काम कर रही है: बृजमोहन अग्रवाल

  • छत्तीसगढ़वासियों को अयोध्या में प्रभु श्री राम लाल के दर्शन कराने के लिए किया MOU

रायपुर 23 फरवरी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार बड़ी तेजी से मोदी की गारंटी को पूरा करने का काम कर रही है। इसी कड़ी छत्तीसगढ़वासियों को अयोध्या में प्रभु श्री राम लला के दर्शन कराने के लिए शुक्रवार को पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के दिशा निर्देश और गरिमामयी उपस्थिति में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और IRCTC ने एमओयू साइन किया गया।

पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक जितेंद्र शुक्ला, और IRCTC के उप महाप्रबंधक सुभाष चंद्र ने MoU साईन किया।

अग्रवाल ने बताया कि, इस एमओयू के तहत छत्तीसगढ़ से प्रत्येक सप्ताह एक 12 कोच वाली विशेष दर्शन ट्रेन छत्तीसगढ़ से अयोध्या के बीच दौड़ेगी।

इस ट्रेन में एक बार में करीब 850 श्रद्धालु राम लला के दर्शन करके वापस आयेंगे।

इसके साथ ही ट्रेन में टूर एस्कॉर्ट, सुरक्षा कर्मी और चिकित्सकों का दल भी मौजूद रहेगा।

यह एमओयू 3 साल के लिए साइन किया गया है जिसे 2 साल बढ़ाया भी जा सकता है।

इसके तहत श्रद्धालुओं को पूरा पैकेज मिलेगा जिसमें छत्तीसगढ़ से अयोध्या जाना वहां रहना दर्शन करना साथ में नाश्ते और खाने की भी व्यवस्था रहेगी।

अग्रवाल ने बताया कि आज एमओयू साइन होने के बाद 5 मार्च से ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि आज के सभी जिला कलेक्टर्स को निर्देश दे दिए गए हैं कि हितग्राहियों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्राप्त कर उनकी जांच करें और जिलेवार निर्धारित कोटे के अनुसार यात्रियों की सूची तैयार करें। सूची आईआरसीटीसी और छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल नोडल एजेंसी को भेजी जाएगी इतना ही नहीं प्रत्येक जिले से 40 यात्रियों पर एक अनुरक्षक भी भेजा जाएगा।

अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की जन्मभूमि है और प्रभु श्री राम हमारे भांजे हैं इसलिए हर छत्तीसगढ़ वास अयोध्या में प्रभु श्री राम के दर्शन करने के लिए जाना चाहता है।

उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले समय में अयोध्या के साथ-साथ इस ट्रेन के माध्यम से काशी में भगवान विश्वनाथ के दर्शन और प्रयागराज में तीर्थ स्थान की व्यवस्था भी कराई जाएगी।

छत्तीसगढ़ से हर साल 20,000 से ज्यादा लोगों को अयोध्या में प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए भेजा जाएगा। फिलहाल यह विशेष यात्री ट्रेन रायपुर, बिलासपुर और रायगढ़ से चलाई जाएगी।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक सुशांत शुक्ला, गोमती साय, डोमेनलाल कोरसेवाडा, पूर्व विधायक कृष्ण कुमार बंधी के साथ ही छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के उप महाप्रबंधक श्रीरंग पाठक, आईआरसीटीसी के एजीएम कौशिक बनर्जी, चीफ सुपरवाइजर भानु प्रकाश, एग्जीक्यूटिव राजीव कुमार भी उपस्थित रहे।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html