google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

दो पटवारी निलंबित, हड़ताली पटवारियों को ब्रेक-इन-सर्विस नोटिस...

4 hours ago
2 min read
  • जांजगीर-चांपा में दो पटवारी निलंबित, हड़ताल में शामिल पटवारियों को ब्रेक इन सर्विस का नोटिस |

  • कर्तव्य में लापरवाही और अनधिकृत अनुपस्थिति पर धर्मेंद्र यादव पर कार्रवाई, पूर्व में जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध दर्ज होने पर ज्योतिष कुमार सर्वे भी निलंबित |

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

जांजगीर-चांपा :- जांजगीर-चांपा जिले में राजस्व विभाग ने कार्रवाई करते हुए दो पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इनमें एक पटवारी पर कर्तव्य में लापरवाही एवं अनधिकृत अनुपस्थिति का मामला है, जबकि दूसरे पटवारी के विरुद्ध पूर्व में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध होने के मामले में कार्रवाई की गई है। वहीं, हड़ताल में शामिल पटवारियों को ब्रेक इन सर्विस का नोटिस जारी किया गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शिवरीनारायण एवं जांजगीर द्वारा जारी आदेश के तहत पटवारी हल्का नंबर 13, तहसील शिवरीनारायण में पदस्थ धर्मेंद्र यादव को लगातार अनधिकृत अनुपस्थिति और शासकीय कार्यों में लापरवाही के चलते निलंबित किया गया है। उनकी अनुपस्थिति के कारण नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, फौती, अभिलेख दुरुस्ती, डिजिटल क्रॉप सर्वे, फसल गिरदावरी और धान खरीदी जैसे महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो रहे थे। पूर्व में कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने के बावजूद अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाने पर उनके विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई करते हुए विभागीय जांच भी शुरू की गई है।


इसी तरह तहसील जांजगीर में पदस्थ पटवारी ज्योतिष कुमार सर्वे को भी निलंबित किया गया है। उनके विरुद्ध वर्ष 2025 में थाना सिटी कोतवाली जांजगीर में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। मामला अन्वेषणाधीन होने और शासकीय सेवक के पद की गरिमा को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की गई है।


156 में से 15 पटवारी काम पर लौटे-

जिले में कुल 156 पटवारियों में से अब तक 15 पटवारी काम पर वापस लौट चुके हैं। इनमें 13 परिवीक्षाधीन पटवारी और 2 ऐसे पटवारी शामिल हैं, जो हड़ताल में शामिल नहीं हुए थे। शेष हड़ताल में शामिल पटवारियों को ब्रेक इन सर्विस का नोटिस जारी किया गया है।


निलंबन अवधि के दौरान दोनों पटवारियों का मुख्यालय संबंधित तहसील कार्यालय निर्धारित किया गया है। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। दोनों निलंबन आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। राजस्व विभाग की इस कार्रवाई के बाद जिले में पटवारियों की हड़ताल और प्रशासनिक कामकाज को लेकर हलचल तेज हो गई है।

शालिनी न्यूज़ एजेंसी संवाददाता

राकेश साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़।


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html