रायपुर में नकली क्राइम स्क्वॉड बनकर व्यापारी से लूटपाट, दो दबोचे गए...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
राजधानी के पुरानी बस्ती इलाके में एक कारोबारी को फर्जी क्राइम स्क्वॉड बताकर धमकाने और लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बदमाशों ने दिनदहाड़े सड़क पर उसे दौड़ाकर बेल्ट से पीटा और हनीट्रैप में फंसाने की धमकी देकर 15 लाख रुपए की मांग की। इसके बाद उसका मोबाइल और नकदी छीनकर फरार हो गए।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस घटना में शामिल दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया है। शुरुआती जानकारी में यह भी सामने आया है कि इनमें से एक आरोपी के पिता एक कैबिनेट मंत्री की सुरक्षा में तैनात हैं, हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि अभी होना बाकी है।
दिनदहाड़े हुई इस वारदात के दौरान बदमाशों ने रौब दिखाने के लिए खुद को पुलिस का हिस्सा बताया, जिससे आसपास मौजूद लोग डरकर तमाशबीन बने रहे। फिलहाल पुलिस इस पूरे प्रकरण की गहराई से छानबीन कर रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)



Comments