google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

दो छत्तीसगढ़ी फिल्में एक ही दिन होंगी रिलीज, बॉक्स ऑफिस पर बढ़ेगी टक्कर

4 hours ago
3 min read
  • 20 नवंबर को आमने-सामने होंगी दो छत्तीसगढ़ी फिल्में, दर्शकों का बंटना तय; फायदा किसका, नुकसान किसका?

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर :- छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री से बड़ी खबर सामने आई है। निर्माता, निर्देशक और अभिनेता राज वर्मा ने अपनी आगामी फिल्म ‘आय बाय सायं’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। यह फिल्म 20 नवंबर को प्रदेशभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में राज वर्मा अभिनय करते नजर आएंगे। उनके साथ धनेश साहू, एल्सा घोषित, आराधना साहू, कुबेर नेताम और भूमि साहू अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन प्रणव झा ने किया है।

इसी तारीख पर एक और छत्तीसगढ़ी फिल्म के रिलीज होने से दर्शकों के सामने दो फिल्मों में से चुनाव की स्थिति बनेगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म को दर्शकों का ज्यादा प्यार मिलता है।


खास बात यह है कि निर्माता राज वर्मा और निर्देशक प्रणव झा की जोड़ी की यह बैक-टू-बैक तीसरी फिल्म होगी। इससे पहले दोनों 'M.A. Previous Year' और 'धनेश की आराधना' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। इन फिल्मों के गाने काफी लोकप्रिय हुए थे और दर्शकों ने भी इन्हें खूब पसंद किया था।


लेकिन अब छत्तीसगढ़ी सिनेमा की इस रिलीज डेट को लेकर नया विवाद सामने आ गया है।

20 नवंबर को राज वर्मा की फिल्म ‘आय बाय सायं’ के साथ करण खान की बहुचर्चित फिल्म ‘प्रेम के बंधन’ भी सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा। सवाल उठता है कि राज वर्मा ने अपनी फिल्म के लिए 20 नवंबर की तारीख ही क्यों चुनी? क्या उन्हें पहले से दूसरी फिल्म की रिलीज की जानकारी नहीं थी, या फिर इसके पीछे कोई खास रणनीति है? इस सवाल का सही जवाब तो राज वर्मा ही दे सकते हैं।


हालांकि, एक ही दिन दो छत्तीसगढ़ी फिल्मों की रिलीज से दर्शकों के सामने विकल्प जरूर बढ़ेंगे, लेकिन दोनों फिल्मों को पर्याप्त स्क्रीन और शो मिलना चुनौती बन सकता है। इसकसीधा असर फिल्म के कारोबार और दर्शकों की संख्या पर पड़ने की आशंका है। छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में फिल्मों की रिलीज डेट को लेकर आपसी समन्वय की कमी का मुद्दा पहले भी सामने आता रहा है। ऐसे में यह घटना फिल्म मेकर्स के बीच बेहतर संवाद और तालमेल की जरूरत को एक बार फिर उजागर करती है।


ऐसा लगता है कि हर निर्माता अपनी फिल्म को किसी भी हाल में सिनेमाघरों में रिलीज़ करना चाहता है, चाहे उसके सामने कोई दूसरी फिल्म भी रिलीज हो रही है। मेरे हिसाब से ऐसा बिल्कुल नहीं होना चाहिए। फिल्म इंडस्ट्री तभी आगे बढ़ेगी, जब यहां के निर्माता, निर्देशक और कलाकार आपसी तालमेल और समझदारी के साथ काम करेंगे। रिलीज डेट को लेकर भी एक-दूसरे के साथ संवाद होना बेहद जरूरी है। क्योंकि दो छत्तीसगढ़ी फिल्मों का एक ही दिन रिलीज होना किसी की जीत नहीं, बल्कि दोनों फिल्मों के लिए नुकसान का कारण बन सकता है।


और सबसे बड़ी चिंता तो यह है कि आज की तारीख में दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाना ही फिल्म मेकर्स के लिए एक बड़ी चुनौती बन चुका है। ऐसे में जब दो फिल्में एक साथ रिलीज होंगी, तो दर्शकों का बंटना लगभग तय है। अब देखना दिलचस्प होगा कि 20 नवंबर को रिलीज होने वाली इन दोनों फिल्मों में से किसे दर्शकों का ज्यादा प्यार मिलता है और बॉक्स ऑफिस पर किसका पलड़ा भारी रहता है। फिलहाल सवाल वही है—दो फिल्में एक साथ रिलीज होंगी, मगर फायदा किसका और नुकसान किसका? आपकी इस पूरे मामले पर क्या राय है? कमेंट करके जरूर बताइएगा।


छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी होड़ लग चुकी है की एक साथ दो दो फिल्मों को रिलीजिंग दे दिया गया है की दोनों के प्रोड्यूसर डायरेक्टर को राहत नहीं मिल पाएगी इसलिए नहीं मिल पाएगी की दोनों फिल्मों के सिनेमा प्रेमी एक ही है कहां जाएंगे यह पता नहीं है हां इतना ही कहना उचित है कि डिस्टेंस रखना जरूरी है इसलिए डिस्टेंस रखना है नहीं तो कोरोना बीमारी लग जाएगा प्रोड्यूसर डायरेक्टर को और फाइनेंसर को क्योंकि बिजली का बिल और नगर निगम नगर पालिका नगर पंचायत को टेक्स्स कहां से लाकर देगा कहां से लाकर देगा इंडस्ट्री में ऐसा माहौल बन चुका है की 2025 से 2026 में भी एक साथ चार-चार फिल्में रिलीज किया जाता है कुछ ऐसी फिल्में रहती हैं |


जिनकी तारीख एक ही रहता है जैसे वर्तमान में 20 नवंबर से प्रदर्शित होने वाली प्रेम के बंधन और आए बाय साय इसका फैसला तो जनता की अदालत में ही होता है जनता जैसा फैसला दे दे उसको मनाना पड़ता है।

शालिनी न्यूज़ एजेंसी संवाददाता राकेश साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़।


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html