google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
youtube dp crop.png

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

सार्वजनिक स्थानों पर चाकू लहराकर दहशत फैलाने से 2 आरोपी गिरफ्तार....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

बिलासपुर जिले में सार्वजनिक स्थानों पर धारदार हथियार लेकर लोगों को डराने-धमकाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। चकरभाठा और सिरगिट्टी थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए धारदार चाकू लेकर लोगों में दहशत फैलाने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से एक-एक लोहे का धारदार चाकू बरामद किया गया है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में जिले में अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना क्षेत्रों में पेट्रोलिंग बढ़ाने के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।


बोदरी चौक पर चाकू लहराते युवक को पकड़ा

चकरभाठा पुलिस की टीम अपराध पतासाजी के लिए क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बोदरी चौक पर एक युवक हाथ में धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम विष्णु सूर्यवंशी पिता बलदाऊ सूर्यवंशी उम्र 21 वर्ष निवासी बोदरी थाना चकरभाठा बताया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से लोहे का एक धारदार चाकू बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी चाकू रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद आरोपी के खिलाफ धारा 25 और 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह और नगर पुलिस अधीक्षक राजेश जोशी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चकरभाठा के नेतृत्व में की गई। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद रिमांड पर जेल भेज दिया गया।


सिरगिट्टी में पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी

दूसरी कार्रवाई सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के नयापारा रोड पर की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर सड़क से गुजरने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। निर्देश मिलने के बाद प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी आकाश चौधरी के मार्गदर्शन में सिरगिट्टी पुलिस की टीम नयापारा रोड पहुंची। पुलिस के अनुसार टीम को आता देखकर संदिग्ध युवक वहां से भागने की कोशिश करने लगा। पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। आरोपी की पहचान प्रदीप कुमार लहरे पिता लतेलराम लहरे उम्र 33 वर्ष निवासी चुचुहियापारा गणेश नगर थाना सिरगिट्टी के रूप में हुई।


पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू जब्त किया। उसके खिलाफ थाना सिरगिट्टी में अपराध क्रमांक 640/2026 दर्ज कर धारा 25 और 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर दहशत फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। आम नागरिकों से भी किसी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की जानकारी तत्काल डायल 112 अथवा नजदीकी पुलिस थाने में देने की अपील की गई है।



Comments


All Videos

All Videos

All Videos
वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

06:09
हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

25:50
खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

10:47
न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

05:21
शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव -  सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव - सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

28:53
डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

00:22
Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

19:00

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html