google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

महासमुंद की दो हैंडबॉल खिलाड़ियों को राज्य सरकार का सम्मान, मिलेगी सरकारी नौकरी में प्राथमिकता.....

Aug 6
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

महासमुंद जिले के लिए गर्व की बात है कि महासमुंद जिला हैंडबॉल संघ की दो प्रतिभाशाली महिला खिलाड़ियों कुमारी सोनिया बंदे एवं कुमारी दिव्या सिन्हा को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित करते हुए सरकारी नौकरी में प्राथमिकता दिए जाने हेतु उनके नाम स्वीकृत किए गए हैं। इस उपलब्धि से जिले के खेल जगत में हर्ष का माहौल है।


महासमुंद जिला हैंडबॉल संघ के सचिव सैयद इमरान अली ने बताया कि कुमारी सोनिया बंदे (पिता स्व. कार्तिक बंदे) तथा कुमारी दिव्या सिन्हा (पिता स्व. लक्ष्मीचंद सिन्हा) पिछले लगभग 10 वर्षों से महासमुंद जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य हैंडबॉल टीम के लिए लगातार खेल रही हैं। दोनों खिलाड़ियों ने विभिन्न राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अनेक पदक अर्जित किए हैं तथा महासमुंद जिले और छत्तीसगढ़ का नाम गौरवान्वित किया है।


उन्होंने बताया कि दोनों खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन और खेल उपलब्धियों को देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन ने उन्हें उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित किया है। शासन के इस निर्णय से प्रदेश के खिलाड़ियों को भी नई प्रेरणा मिलेगी तथा खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा।


इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर महासमुंद विधानसभा के विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, महासमुंद जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष प्रदीप चंद्राकर, भाजपा जिला अध्यक्ष ऐतराम साहू, बीज निगम छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, छत्तीसगढ़ स्काउट एवं गाइड के आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा, छत्तीसगढ़ हैंडबॉल संघ के संरक्षक विनोद सेवनलाल चंद्राकर, महासचिव समीर अहमद खान, कर्णधार बशीर अहमद खान, जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार धृतलहरे, महासमुंद जिला हैंडबॉल संघ के समस्त पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ खिलाड़ियों ने दोनों खिलाड़ियों और उनके परिवारजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि को महासमुंद जिले के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे आने वाली युवा पीढ़ी को भी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रोशन करने की प्रेरणा मिलेगी।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html