google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सोने की चेन लूटकर ओडिशा भागे दो शातिर आरोपी राउरकेला से गिरफ्तार.....

Aug 27
3 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

बिलासपुर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सिरगिट्टी थाना पुलिस ने लूट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को ओडिशा के राउरकेला से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और दूसरे राज्य में तलाश के लिए अनुमति प्राप्त करने के बाद कार्रवाई की। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बिलासपुर लाया गया, जहां उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू सोनकर उर्फ टेनी (29) निवासी न्यू बस स्टैंड, मछली मार्केट, प्लांट साइट थाना क्षेत्र, राउरकेला, जिला सुंदरगढ़ और मोह. ईरफान अंसारी उर्फ झुले (19) निवासी माल गोदाम मदरसा, उदित नगर थाना क्षेत्र, राउरकेला, जिला सुंदरगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को अपराध क्रमांक 457/2026 के मामले में गिरफ्तार किया है।


फूल तोड़ रही महिला से लूटी थी सोने की चेन

पुलिस के अनुसार, घटना 19 जून 2026 की सुबह करीब 8:15 बजे की है। पीड़िता अपने घर के पास फूल तोड़ रही थी। इसी दौरान एक स्कूटी पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे। आरोप है कि एक युवक महिला के पीछे से और दो युवक सामने से उसके पास आए। इसके बाद आरोपियों ने महिला के साथ हाथ-मुक्के से मारपीट की और उसके गले में पहनी सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। महिला के अनुसार, लूटी गई चेन पुरानी और इस्तेमाल की हुई थी, जिसका वजन करीब एक तोला था। चेन में एक लॉकेट भी लगा हुआ था। पुलिस ने इसकी कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई है। घटना के बाद पीड़िता ने सिरगिट्टी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।


दो आरोपी पहले ही हो चुके थे गिरफ्तार

शिकायत के आधार पर सिरगिट्टी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल दो आरोपियों नवीन साहू और प्रमोद सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया था। हालांकि, मामले में शामिल अन्य आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी। फरार आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटाने के लिए मुखबिरों को सक्रिय किया गया और उनके संभावित ठिकानों पर निगरानी रखी गई।


राउरकेला में छिपे होने की मिली जानकारी

पुलिस को जांच के दौरान फरार आरोपियों के ओडिशा के राउरकेला में होने की जानकारी मिली। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने दूसरे राज्य में तलाश और कार्रवाई के लिए आवश्यक अनुमति प्राप्त की। मुखबिर से मिले सुरागों के आधार पर पुलिस टीम ने राउरकेला में आरोपियों की तलाश शुरू की। लगातार मेहनत और जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने दोनों फरार आरोपियों सोनू सोनकर उर्फ टेनी और मोह. ईरफान अंसारी उर्फ झुले को हिरासत में लिया। पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर सिरगिट्टी थाना लाया गया।


न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए

पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है और लूट की घटना में आरोपियों की भूमिका से जुड़े अन्य तथ्यों को भी खंगाला जा रहा है। यह कार्रवाई उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन और थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी के मार्गदर्शन में सिरगिट्टी पुलिस टीम ने फरार आरोपियों की तलाश की। पुलिस के मुताबिक, दूसरे राज्य में जाकर फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम ने लगातार सुराग जुटाए और कार्रवाई को अंजाम दिया। मामले में पुलिस की जांच अभी जारी है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html