google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

दो बच्चों की हत्या कर कुएं में फेंके शव, आरोपी फरार...

Aug 24
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

छतरपुर :- मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में लवकुशनगर में स्कूल से घर लौटते समय लापता हुए दो सगे भाइयों की हत्या कर दी गई। दोनों के शव रविवार को पहाड़तरे के पुरवा के पास एक कुएं में मिले। मृतक बच्चों की पहचान 11 वर्षीय सचिन यादव और 9 वर्षीय प्रेम यादव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, लवकुशनगर के वार्ड नंबर-2 स्थित सिद्दन मोहल्ले निवासी निरपत यादव के दोनों बेटे क्लाइमेक्स इंग्लिश स्कूल में पढ़ते थे। पुलिस की जांच में बच्चों की मां के प्रेमी बालकेश सिंह पर अपहरण और हत्या का आरोप सामने आया है।


बालकेश दोनों बच्चों को अपने साथ ले जाते हुए दिखाई दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कई टीमें गठित कर सीसीटीवी फुटेज और संभावित रास्तों पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। जांच और मिले सुरागों के आधार पर पुलिस पहाड़तरे के पुरवा के पास स्थित कुएं तक पहुंची। यहां दोनों बच्चों के शव पानी में उतराते मिले।


पुलिस बल ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकाला। पंचनामा बनाकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस का कहना है कि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी। फिलहाल जांच में अपहरण के बाद हत्या की बात सामने आई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।


परिजनों के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद सचिन और प्रेम घर के लिए निकले थे। दोनों निर्धारित समय तक घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने आसपास और संभावित जगहों पर तलाश की, लेकिन जब काफी देर तक कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी गई। बच्चों की मां संगीता यादव की शिकायत पर पुलिस ने पहले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया था।


केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने बच्चों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें बनाई और सर्च ऑपरेशन चलाया। तलाश के दौरान स्कूल से कुछ दूरी पर एक दुकान के पास दोनों भाइयों की साइकिल खड़ी मिली। वहीं दोनों बच्चों के बैग भी रखे हुए मिले थे। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और बच्चों के आने-जाने वाले रास्तों की जांच तेज की। इसी दौरान बालकेश सिंह के दोनों बच्चों को अपने साथ ले जाने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने बताया कि बच्चों के लापता होने के बाद पुलिस ने संभावित रास्तों और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले।


जांच के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिला। पुलिस के मुताबिक, बालकेश सिंह दोनों बच्चों को अपने साथ ले जाते हुए सीसीटीवी में दिखाई दिया है। बालकेश बच्चों की मां के पास आता-जाता था, इसलिए दोनों बच्चे उसे पहचानते थे और उसके साथ सहजता से चले गए। पुलिस के अनुसार, बच्चों की मां का बालकेश सिंह से प्रेम प्रसंग था और महिला का पति बाहर रहता है। पुलिस का दावा है कि बालकेश महिला को अपने साथ रखना चाहता था। इसी जिद में वह उसके बच्चों को अपने रास्ते का कांटा मानने लगा। पुलिस के मुताबिक, इसी वजह से उसने दोनों बच्चों का बाइक से अपहरण किया और उन्हें कुएं में फेंक दिया।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html