google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

चित्रकूट में प्रेम प्रसंग को लेकर खूनी संघर्ष, प्रेमिका की चाची की मौत...

2 minutes ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट से प्रेम प्रसंग को लेकर एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मऊ थाना क्षेत्र के जोरवारा गांव में एक युवक ने प्रेमिका के परिजनों को निशाना बनाते हुए कथित तौर पर घर में घुसकर गोलियां चला दीं। इस घटना में प्रेमिका की चाची की मौत हो गई, जबकि चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद आरोपी युवक भी घायल अवस्था में मिला, जिसकी बाद में मौत हो गई। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया और लोगों में आक्रोश व्याप्त है।


दरअसल, जोरवारा गांव निवासी श्यामधार मिश्रा उर्फ बबुआ का गांव की ही एक दलित युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों का आरोप है कि युवती एक दिन पहले घर से चली गई थी। रात में तलाश के दौरान वह गांव के पास खड़े एक ट्रक में युवक के साथ मिली। इसके बाद परिजनों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों को थाने ले गई। अगले दिन आरोपी युवक के खिलाफ मऊ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।


बताया जा रहा है कि दलित परिवार के परिजन घर में बैठे थे, तभी आरोपी युवक वहां पहुंचा और कथित तौर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से श्यामलाल और उनकी पत्नी घायल हो गए। दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। श्यामलाल की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्रयागराज रेफर किया गया है। घटना के


पुलिस के अनुसार, आरोपी श्यामधार मिश्रा ने खुद को भी गोली मारी थी। गर्दन में गोली लगने से घायल युवक को मऊ सीएचसी से प्रयागराज रेफर किया गया, जहां उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग और बदले की भावना से फायरिंग की आशंका सामने आई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। महंत भरतदास का कहना है कि ये मामला सिर्फ एससी/एसटी को लेकर है। आरोपी युवक के खिलाफ दलित परिवार ने लिखित रूप में एससी/एसटी एक्ट और छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया था, जिससे आहत होकर युवक ने खौफनाक कदम उठाया। #ChitrakootNews #UttarPradesh #CrimeNews #UPPolice #LoveAffairCrime #LocalNews #Investigation #BreakingADNNews



Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html