google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

डीजल चोरी के आरोप में दो व्यक्ति गिरफ्तार.........

Aug 17, 2023
2 min read

























































छ.ग. के सरकंडा क्षेत्र के ग्राम लगरा के पास सड़क किनारे खड़े पिकअप से घी चुराने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक हाईवे में खड़े वाहनों से डीजल चोरी करने निकले थे। इसी दौरान उन्होंने घटना को अंजाम दिया। आरोपित युवकों कब्जे से चोरी के घी और घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो को जब्त किया है। सरकंडा थाना प्रभारी जेपी गुप्ता ने बताया कि रायपुर के इंद्रप्रस्थ कालोनी में रहने वाले वैष्णव पटेल ने चोरी की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि ड्राइवर लोकेश सूर्यवंशी के पिकअप में 140 कार्टून घी लोड कर व्यापार विहार स्थित तुषार ट्रेडर्स के लिए भेजा गया था। रात अधिक होने के कारण वह लगरा के पास सड़क किनारे वाहन खड़े कर सो गया। सुबह करीब आठ बजे नींद खुलने पर पता चला कि चोरों ने 24 कार्टुन घी पार कर दिया है।

इसकी जानकारी होने पर कंपनी के एकाउंटेंट वैष्णव पटेल ने सरकंडा थाने में मामले की शिकायत की। इस पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पता चला कि जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना अंतर्गत बिरगहनी में रहने वाला शिव कुमार बघेल(38) हाईवे में खड़े वाहनों से डीजल चोरी करता है। वह अनिक घी को बहुत कम दाम में बेच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने युवक को ग्राम कुली में घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में वह गोलमोल जवाब दे रहा था। इस पर जवान उसे लेकर थाने आ गए। यहां कड़ाई करने पर उसे अपने दोस्त संजीत कुमार अनंत(20) निवासी बुचीहरदी जिला जांजगीर-चांपा के साथ घी चोरी करना बताया। उसकी निशानदेही पर नौ कार्टुन घी और बिक्री के 12 सौ रुपये जब्त किया गया है। इसके साथ ही चोरी में प्रयुक्त स्कार्पियो को जब्त कर लिया गया है। आरोपित युवकों को न्यायालय में पेश किया गया है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html