google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

यूनियन बैंक में सेंधमारी करने वाले दो आरोपी रोहतक से पकड़े गए...

Aug 1
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

कोरबा :- दीपका स्थित यूनियन बैंक में सेंधमारी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार किया है | आरोपियों के संबंध अन्य राज्यों में हुई बैंक सेंधमारी की घटनाओं से भी होने की आशंका पर पुलिस ने उनके आपराधिक रिकॉर्ड और गिरोह के अन्य सदस्यों के संबंध में भी जांच शुरू कर दी है |


दीपका थाना क्षेत्र के प्रगति नगर स्थित यूनियन बैंक शाखा में रात करीब 2 बजे दोनों आरोपी काले रंग की कार से पहुंचे थे | चेहरे पर नकाब और हाथों में दस्ताने पहनकर उन्होंने बैंक में सेंध मारकर अंदर प्रवेश किया | आरोपियों ने बैंक के लॉकर तक पहुंचने का प्रयास किया, लेकिन लॉकर नहीं खोल सके | असफल प्रयास के बाद वे मौके से फरार हो गए थे |


घटना की सूचना मिलते ही दीपका पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की | घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, सीसी फुटेज, तकनीकी जानकारी और अन्य सुरागों के आधार पर लगातार आरोपियों की तलाश की | 2 माह की मेहनत के बाद मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस टीम हरियाणा के रोहतक पहुंची और दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया | आरोपियों की पहचान जितेंद्र बड़क (38) और प्रवीण कुमार (30) के रूप में हुई है, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है | पता चला है कि कुछ वर्ष पहले दोनों आरोपी दीपका के प्रतिष्ठित निजी कंपनी काम में करते थे, जिसकी वजह से उन्हें पूरे क्षेत्र में जानकारी थी | पुलिस आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और गिरोह के अन्य सदस्यों के संबंध में भी जांच कर रही है |

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html