6 किलो गांजा के साथ दो आरोपी चढ़े बलौदा पुलिस के हत्थे....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
अपराध एवं अपराधिक गतिविधियों को मद्देनज़र रखते हुए, महासमुंद पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह छवाई व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपूंजे के निर्देशन में व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरायपाली अभिषेक केसरी के मार्गदर्शन में बलौदा पुलिस के द्वारा बॉर्डर चेकिंग के दौरान उड़ीसा बॉर्डर सिरपुर फॉरेस्ट नाका के पास मुखबिर के द्वारा बताए गए हुलिया के हिसाब से उड़ीसा पदमपुर तरफ से आ रहे मोटरसायकल को रोक कर तलाशी लेने पर एक चितकवरा बैग के अंदर गांजा जैसे मादक पदार्थ पाया गया | जिसे पूछताछ करने पर मोटरसायकल में सवार व्यक्ति जो चालक का काम कर रहा था उसने कबूल किया | कबूल करने के पश्चात उक्त मसूरका को तोल करने पर 6 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा निकाला जो कीमती₹300000 को जप्त कर उक्त व्यक्तियों को पूछताछ करने पर मोटरसाइयकल चला रहे व्यक्ति द्वारा अपना नाम सुशांत महानंद पिता कमल महानंद उम्र 26 वर्ष साकीन बमरीत थाना जगदलपुर जिला बरगढ़ उड़ीसा तथा दूसरा व्यक्ति अपना नाम देवानंद हरिजन पिता डमरू हरिजन उम्र 21 वर्ष सा० जगदलपुर जिला बरगढ़ उड़ीसा का होना बताया तथा उक्त मादक पदार्थ का क्रय विक्रय करने संबंधित दस्तावेज पेश करने को कहा गया जिससे वैद्य दस्तावेज न पेश करने पर आरोपियों का कृत्य धारा 20 (ख)एनडीपीएस एक्ट कायम कर न्यायिक हिरासत में भेजा, तथा परिवहन में प्रयुक्त वाहन होंडा कंपनी का OD 17 J 7154 कीमती ₹30000 कुल जुमला 330000 जप्त किया गया इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण चौहान, सहायक उप निरीक्षक सुकलाल भोई, प्रधान आरक्षक अग्नि प्रधान, प्रधान आरक्षक रोहित लाल राजहंस, आरक्षक भेटनारायण सिन्हा, नंदकुमार सिदार, दाशरथी सिदार, भुनेश्वर ठाकुर, प्रभात रंजन दास, त्रिलोचन भोई का महत्वपूर्ण योगदान रहा व संपूर्ण कार्य में समस्त थाना स्टाफ का पूर्ण योगदान रहा।।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments