तुमगांव: चखना ठेले पर अवैध रूप से शराब पिला रहा था आरोपी.....
- ANIS LALA DANI

- 18 hours ago
- 1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
तुमगांव थाना अंतर्गत ग्राम अछोला जाने का मार्ग पुल के पास अपने चखना ठेला में लोगों को बैठाकर अवैध रूप से शराब पीने पिलाने का साधन उपलब्ध करा रहे व्यक्ति पर कार्रवाई की गई है | मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम अछोला जाने का मार्ग पुल के पास रोड किनारे एक व्यक्ति अपने चखना ठेला में लोगों को बैठाकर अवैध रूप से शराब पीने पिलाने का साधन उपलब्ध करा रहा है | जहाँ पुलिस मौके पर पहुंची तो एक व्यक्ति लोगों को बैठाकर अवैध रूप से शराब पीने का सामान उपलब्ध करा रहा था, इस दौरान शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गए, तथा मौके पर पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम हेमेन्द्र ध्रुव पिता सुबेराम ध्रुव उम्र 48 साल, निवासी ग्राम जोबा थाना तुमगांव जिला महासमुंद का रहने वाला बताया | आरोपी द्वारा पेश करने पर पुलिस ने 01 पौवा देशी प्लेन शराब 180ML वाली शीशी में करीबन 80ML शराब भरी हुई कीमती लगभग 40 रूपये एवं 01 नग प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास जप्त किया | वही मामले में आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया |




.jpg)











Comments