google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

2 घंटे में बरामद किया 50 लाख का ट्रक, GPS लोकेशन से पकड़ा गया चोर...

Aug 15
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर :- पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को प्रार्थी द्वारा सूचना दी गई कि वह 16 चक्का ट्रक क्रमांक CG-21-J-9580 लेकर टाटीबंध क्षेत्र में रुका हुआ था। इसी दौरान शौचालय जाने के लिए ट्रक को खड़ा कर कुछ समय के लिए दूर गया। वापस लौटने पर ट्रक मौके से गायब मिला। चोरी गए ट्रक की अनुमानित कीमत लगभग ₹50 लाख बताई गई। जिस पर थाना आमानाका में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया l


घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस द्वारा बिना विलंब तत्काल टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने ट्रक में लगे GPS की लोकेशन एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ट्रक का लगातार पीछा किया तथा संभावित मार्गों पर प्रभावी कार्रवाई की। पुलिस की त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई के परिणामस्वरूप महज 2 घंटे के भीतर चोरी गए 16 चक्का ट्रक को बरामद कर लिया गया।


साथ ही घटना में संलिप्त आरोपी चोर को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की तत्परता से लगभग ₹50 लाख कीमत के चोरी गए वाहन की त्वरित बरामदगी के साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई। प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई एवं विवेचना जारी है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html