तिरंगा फोटो विवाद: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की तस्वीर से छेड़छाड़ पर कांग्रेस नेता अरुण साहू के खिलाफ FIR दर्ज......
- ANIS LALA DANI

- 1 hour ago
- 1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
रायपुर: प्रदेश भाजपा प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के तिरंगा फहराने की तस्वीर से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के मामले में कांग्रेस आईटी सेल के नेता अरुण साहू के खिलाफ रायपुर के सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। बताया गया कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने निवास पर तिरंगा फहराया था। आरोप है कि कांग्रेस नेता अरुण साहू ने तस्वीर को एडिट कर उसमें गलत तिरंगे की तस्वीर लगाई और इसके साथ भ्रामक जानकारी सोशल मीडिया पर प्रसारित की।
मामले में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास ने कथित पोस्ट के साक्ष्यों के साथ सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई। बताया गया कि शिकायत के बाद कांग्रेस नेता ने पोस्ट डिलीट कर दिया, लेकिन तब तक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका था। इसके बाद पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज किया। श्रीवास ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस नेताओं द्वारा राष्ट्रध्वज और भाजपा नेताओं को लेकर बिना तथ्य-जांच के सोशल मीडिया पर सुनियोजित अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रध्वज और राष्ट्र पर्व को लेकर आपत्तिजनक या भ्रामक पोस्ट करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि राष्ट्रध्वज का अपमान करने अथवा उसके संबंध में भ्रामक सामग्री प्रसारित करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।




.jpg)










