ठाकुर प्यारेलाल सिंह की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-
रायपुर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारेलाल सिंह की पुण्यतिथि पर राजधानी में एक सादे समारोह में उन्हें याद किया गया। आमापारा स्थित जीई रोड पर छत्तीसगढ़ बुनकर सोसायटी के पास उनकी प्रतिमा पर शहर के जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने पुष्प अर्पित किए।

नगर निगम जोन-5 के सहयोग और संस्कृति विभाग के आयोजन में महापौर मीनल चौबे ने प्रतिमा स्थल पहुंचकर सेनानी को श्रद्धांजलि दी। उनके साथ संस्कृति विभाग के प्रमुख अमर गिदवानी, विद्युत विभाग की अध्यक्ष सुमन पाण्डेय, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक पाण्डेय, परिवार के सदस्य, स्थानीय निवासी और निगम अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने उनके स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए योगदान को याद करते हुए कृतज्ञता व्यक्त की।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments