google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सरायपाली में डिजिटल तकनीक और ऑनलाइन सुरक्षा पर शिक्षकों को प्रशिक्षण....

Aug 19
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

सरायपाली: विकासखंड स्तरीय डिजिटल साक्षरता एवं साइबर जागरूकता शिक्षक प्रशिक्षण का आयोजन शासकीय हाई स्कूल झिलमिला में किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ शासकीय हाई स्कूल झिलमिला के प्राचार्य राजेंद्र नायक द्वारा ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना, दीप प्रज्ज्वलन, दीप मंत्र, सरस्वती वंदना एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया। विकासखंड अंतर्गत कक्षा पहली से बारहवीं तक अध्यापन कराने वाले शिक्षकों एवं व्याख्याताओं के लिए यह साइबर जागरूकता प्रशिक्षण 18 अगस्त से 20 अगस्त 2026 तक दो पालियों में आयोजित किया जा रहा है। प्रथम पाली का समय प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली का समय दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे तक निर्धारित है।


प्रशिक्षण में विकासखंड के 38 संकुलों से शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल होकर डिजिटल साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर रहे हैं। प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षक विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, ऑनलाइन धोखाधड़ी से सावधानी तथा डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित उपयोग के उपायों से अवगत कराएंगे। प्रशिक्षण के मास्टर ट्रेनर सुलाब सिंहा महापात्र एवं चिरंजीत मुखर्जी द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से साइबर सुरक्षा की बारीकियों, डिजिटल तकनीक के सुरक्षित उपयोग एवं साइबर खतरों से बचाव के विभिन्न उपायों की जानकारी दी जा रही है। यह प्रशिक्षण एनआईआईटी फाउंडेशन एवं सिस्को इंडिया के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण प्रभारी सुशील चौधरी, संकुल समन्वयक मंदिर सरायपाली, किशोर पटेल, संकुल समन्वयक कनकेवा, राजेश कुमार पटेल, संकुल समन्वयक चारभाठा तथा विद्याधर साहू, संकुल समन्वयक झिलमिला की उपस्थिति में प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित हो रहा है। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को डिजिटल तकनीक एवं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाकर विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनाने में सक्षम करना है। उक्त जानकारी शिक्षा विभाग के मीडिया प्रभारी दुर्वादल दीप ने दी।

#सरायपाली #डिजिटल साक्षरता #साइबर जागरूकता शिक्षक प्रशिक्षण #ब्रेकिंग ADN न्यूज़

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html