3 लोगों की दर्दनाक मौत, कार ने मोड़ में खोया नियंत्रण...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
ओडिशा के कोरापुट जिले में मंगलवार देर रात जोड़ीमाडेली घाट रोड पर सड़क दुर्घटना में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया, दुर्घटना का शिकार होने वाले राजनांदगांव के ठक्कर परिवार के सदस्य हैं |
मृतकों की पहचान नंदलाल ठक्कर, गौरव ठक्कर और नमन ठक्कर के रूप में हुई है | घायल रचना ठक्कर को पोट्टांगी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, यह दुर्घटना आधी रात के आसपास हुई जब परिवार छुट्टियों के लिए छत्तीसगढ़ से आंध्र प्रदेश के विशाखापटनम की यात्रा कर रहा था | आशंका है कि कोहरा के वजह से कार चालक ने एक मोड़ पर नियंत्रण खो दिया और वह सड़क से 60 से 70 फीट नीचे गिर गया, हादसे की जानकारी आज सुबह हुई, मौके पर पहुंची पोट्टांगी पुलिस ने शव बरामद कर जांच शुरू कर दी है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments