डोंगरगढ़ में दर्दनाक हादसा, पानी से भरे गड्ढे में डूबने से तीन मासूमों की मौत.....
- ANIS LALA DANI

- 2 days ago
- 2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ -
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से दर्दनाक घटना सामने आयी है, डोंगरगढ़ में खेत में पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गयी, तीनो बच्चे खेलते-खेलते रेलवे के काम के लिए एक खेत में खोदे पानी से भरे गड्ढे में चले गए और उसमे ही समा गए |
पानी से भरे गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत -
घटना बोरतालाब पुलिस स्टेशन इलाके के गांधी नगर रोड की है, बुधवार (15 जुलाई) को शाम में यह घटना हुई है, मृत बच्चों की पहचान सार्थक कोकोटे, कृष मण्डावी और दानेश मण्डावी के रूप में हुई है, सभी की उम्र 6 से 9 साल की बताए जा रही है |
कैसे हुआ हादसा -
बुधवार शाम को करीब 10-12 बच्चे घर के पास खेल रहे थे, खेलते-खेलते 3 बच्चे रेलवे के काम के लिए एक खेत में खोदे गए गड्ढे के पास चले गए थे, जिसकी गहराई करीब 6 फ़ीट थी, जिसमे पानी भरा हुआ था, बच्चे नहाने के लिए के लिए उसमे कूद गए और उनकी डूबने से तीनों बच्चों की मौत हो गयी |
पानी से भरे गड्ढे में मिली लाश -
इधर, परिजन बच्चे की तलाश कर रहे थे, काफी तलाश के बाद उनका शव पानी से भरे गड्ढे से मिला, बच्चों के शव को बाहर निकाला गया और इसकी सूचना पुलिस को दी गयी, सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए डोंगरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा |
स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप -
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है, उनका आरोप है प्रशासन और ठेकदार की लापरवाही से हादसा हुआ है, मुंबई हावड़ा मेन लाइन पर पानियाजोब और बोरतलाव रेलवे स्टेशन के बीच नया ट्रैक और सुरंग बनाने का काम चल रहा है, जिसके लिए खेत में गड्ढा खोदा गया था, जिसे वैसा ही छोड़ दिया गया और वहां न ही बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड या अन्य सुरक्षा इंतजाम किये गए, जिसमे बारिश के बाद उसमें पानी भर गया और बच्चे डूब गए | प्रशासन और पुलिस की टीम घटना की जांच कर रही है, प्रशासन का कहना है कि हादसे के हर पहलू की जांच की जाएगी, जो भी दोषी पाया जायेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी |




.jpg)







