जांजगीर-चांपा में यातायात जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को राहवीर योजना की दी जानकारी...
यातायात पुलिस जांजगीर की पहल, थाना चांपा क्षेत्र के लायंस स्कूल में छात्र छात्राओं को दी गई यातायात नियमों/साइबर अपराध के संबंध में जानकारी |
नाबालिको के द्वारा वाहन नही चलाने, मोटरसायकल में ट्रिपल सवारी नही चलने, हेलमेड पहन कर मोटर सायकल चलाने, तेज गति में वाहन नहीं चलाने |
जन जागरूकता कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राओं को राहवीर योजना के संबंध में भी जानकारी दी गई |
साइबर अपराध से बचने, ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे भी जानकारी दिया गया |
दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को त्वरित उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल तक पहुचानें में मदद करने |

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
जांजगीर-चाम्पा :- जांजगीर-चांपा में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जिला पुलिस द्वारा विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार के मार्गदर्शन में यह पहल की जा रही है।
इसी कड़ी में 27 अक्टूबर 2026 को निरीक्षक सुभाष चौबे के नेतृत्व में चंपा स्थित लायंस स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां छात्रों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। निरीक्षक सुभाष चौबे यातायात जांजगीर द्वारा कार्यक्रम के दौरान उपस्थित शिक्षकगणों एवं छात्र/छात्राओं को यातायात नियमों के संबंध में विस्तृत जानकारी के साथ साथ जागरूक करते हुए बताया कि *"राहवीर योजना"* एक स्वैच्छिक नागरिक सहायता कार्यक्रम है।
इसमें कोई भी आम व्यक्ति जो दुर्घटना के बाद घायल को सुरक्षित नजदीकी अस्पताल तक पहुंचाता है, उसे 25 हजार रूपए तक की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। योजना का यह भी उद्देश्य है कि ऐसे नार्गा नागरिकों को किसी तरह की कानूनी कर्रवाही या पूछताछ का सामना न करना पड़े।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments