google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

ट्रैफिक ने मवेशियों के गर्दन पर रेडियम पट्टे बाँधकर दुर्घटना जोखिम घटाया...

Jul 27
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायगढ़ :- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस द्वारा एक अभिनव एवं जनहितकारी अभियान चलाया गया। ट्रैफिक डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह तथा थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक रोहित बंजारे के नेतृत्व में कल रायगढ़-खरसिया राष्ट्रीय राजमार्ग-49 पर सड़क और सड़क किनारे घूम रहे घुमंतू एवं आवारा मवेशियों के गले में रेडियम रिफ्लेक्टिव टेप बैंड लगाए गए तथा पशुपालकों और पुलिस मित्रों को मवेशियों के गले में रेडियम पट्टे लगाने वितरण किया गया है। इस अभियान के तहत आज भी यातायात पुलिस द्वारा कोतरारोड क्षेत्र में घुमंतू मवेशियों को रेडियम पट्टे लगाए गए।


बरसात के मौसम में मवेशी अक्सर हाईवे, सड़कों पर बैठ जाते हैं या अचानक सड़क पार करने लगते हैं। रात के समय कम दृश्यता के कारण वाहन चालकों को वे समय पर दिखाई नहीं देते, जिससे गंभीर सड़क दुर्घटनाएं होने की आशंका बनी रहती है। इसी जोखिम को कम करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा यह विशेष अभियान चलाया गया। रेडियम बैंड वाहनों की हेडलाइट पड़ते ही दूर से चमकते हैं, जिससे चालक समय रहते मवेशियों को देखकर वाहन की गति नियंत्रित कर सकते हैं और दुर्घटनाओं से बचाव संभव हो पाता है।


अभियान के दौरान हाईवे किनारे बसे गांवों के सरपंचों, जनप्रतिनिधियों एवं पशुपालकों से भी यातायात पुलिस ने संवाद किया। उन्हें अपने-अपने गांवों के मवेशियों के गले में रेडियम पट्टे लगाने, मवेशियों को खुले में सड़क पर नहीं छोड़ने तथा उनके लिए घर अथवा गौठान में चारा-पानी की समुचित व्यवस्था करने की समझाइश दी गई। साथ ही यह भी बताया गया कि सड़क सुरक्षा को प्रभावी बनाने में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने मवेशियों को राष्ट्रीय राजमार्ग एवं मुख्य मार्गों पर खुला न छोड़ें तथा सड़क सुरक्षा अभियान में पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें।


वहीं वाहन चालकों से भी विशेष रूप से बरसात एवं रात्रि के समय निर्धारित गति सीमा का पालन करने, सतर्कता के साथ वाहन चलाने तथा हाईवे पर मवेशी दिखाई देने पर संयम एवं सावधानी बरतने की अपील की गई।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html