सड़क किनारे कचरा फेंकने पर ट्रैक्टर ठेकेदार पर 2000 रुपये का जुर्माना...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर: शहर को स्वच्छ बनाए रखने के अभियान के तहत रायपुर नगर पालिक निगम ने खुले में कचरा फेंकने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। जोन क्रमांक 9 के स्वास्थ्य अमले ने अवंति विहार कॉलोनी स्थित कैनाल लिंकिंग रोड के किनारे अवैध रूप से कचरा डंप करते हुए एक ट्रैक्टर को रंगे हाथ पकड़ा।
महर्षि वाल्मीकि वार्ड (क्रमांक 32) क्षेत्र में गश्त के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने देखा कि ठेकेदार सोनू साहू के ट्रैक्टर से सड़क किनारे मलबा व कचरा गिराया जा रहा था। टीम ने तुरंत इस मामले की सूचना जोन कमिश्नर हितेंद्र यादव को दी।
जोन कमिश्नर के निर्देशानुसार मौके पर ही कार्रवाई करते हुए संबंधित ट्रैक्टर मालिक पर ₹2,000 का अर्थदंड लगाया गया। साथ ही भविष्य में दोबारा सार्वजनिक स्थल पर गंदगी न फैलाने की कड़ी चेतावनी दी गई। जनशिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए मौके से ही समस्या का समाधान कराया गया।
कार्रवाई के दौरान जोन स्वास्थ्य अधिकारी अमित बेहरा और स्वच्छता निरीक्षक भोला तिवारी मौके पर उपस्थित रहे। निगम प्रशासन ने नागरिकों और ठेकेदारों से अपील की है कि वे निर्धारित स्थलों पर ही कचरा डालें, अन्यथा सख्त दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments