google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

देश धर्म विरोधी शक्तियों के विरुद्ध संगठित होने हेतु रायपुर में होगा ‘राज्यस्तरीय हिन्दुराष्ट्र अधिवेशन....

Jul 25, 2025
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

रायपुर:- हिंदू जनजागृति समिति एवं पू. शदाणी दरबार तीर्थ रायपूर द्वारा 'छत्तीसगढ़ राज्यस्तरीय हिन्दू राष्ट्र अधिवेशन' का आयोजन 26 जुलाई 2025को पूज्य शदाणी दरबार तीर्थ, रायपुर में किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ राज्य में धार्मांतरण से गरीब आदिवासी हिन्दूओ की परम्परा, धर्म, सांस्कृतिक धरोहर नष्ट की जा रही है | विपुल गोधन वाला राज्य आज गो हत्या गो तस्करी का बड़ा केंद्र बना है | घूसखोरोको अवैध तरीके से राज्य के विभिन्न क्षेत्रो में बसाकर जनसंख्या बदलाव से संकट उत्पन्न किया जा रहा है | लव जिहाद के द्वारा हिन्दू माता बहनों को आये दिन शिकार बनाया जा रहा है | राज्य में धर्मान्तर बंदी कानून कड़ाई से लागू हो, लव जिहाद विरोधी कानून तत्काल लागु हो | बंगलादेशी घुसपेठियो पर जल्द करवाई हो आदि के लिए यह हिन्दुराष्ट्र अधिवेशन होने जा रहा है |

इस अधिवेशन से हिन्दू राष्ट्र स्थापना की दिशा में विचारमंथन करना, राष्ट्र व धर्म के प्रति जागरूक धर्मनिष्ठ कार्यकर्ताओं का संगठन करना तथा समाज में धर्मरक्षण हेतु व्यापक जनजागृति निर्माण करना है। ऐसा पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए हिन्दू जनजागृति समिति के छत्तीसगढ़ एवं महाराष्ट्र संगठक . सुनील घनवट , पू. शदाणी दरबार तीर्थ के पू. उदय शदाणी जी, भाजपा के. प्रबल प्रताप जूदेव, हिन्दू रक्षा सेना के . कमल बिस्वाल, भारत रक्षा मंच के . अशोक गुप्ता इन्होने ने प्रेस क्लब रायपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा |

इस पत्रकार वार्ता में अधीवेशन की पृष्ठभूमि, उद्देश्य, विषयवस्तु व समाज पर इसके संभावित प्रभाव की विस्तृत जानकारी दी गयी |

स्वातंत्र्यवीर सावरकर के प्रपौत्र मा. रणजीत सावरकर जिन्होंने महाराष्ट्र मेंहलाल प्रमाणपत्र के विरुद्ध ॐ प्रमाणपत्र की मोहिम चलायी है वह विशेष अतिथि के रूप में अधिवेशन में उपस्थित रहने वाले है | छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री मा. विष्णुदेव साय एवं उप मुख्यमंत्री मा. विजय शर्मा को भी अधिवेशन का निमंत्रण दिया है |

इस हिन्दू राष्ट्र अधिवेशन में पू. युधिष्ठिरलाल महाराज, पू. राम बालकदास महाराजजी, पू. राम ज्ञानिदास महाराज, संत समिति के पू. सर्वेश्वर दास महाराज सहित अनेक संतगण 100 से अधिक संघटनाओ के 250 से अधिक प्रतिनिधि, धर्मनिष्ठ कार्यकर्ता नागरिक, व्यापारी, वकील, आदि उपस्थित रहने वाले है | अधिवेशन में क्रान्तिकारियो की जीवनगाथा दर्शाने वाली, धर्मशिक्षा देनेवाली फ्लेक्स प्रदर्शनी, राष्ट्र, धर्म, अध्यात्म विषयी ग्रन्थ प्रदर्शनी भी लगायी जाएँगी |

यह अधिवेशन केवल निमन्त्रितो के लिए है इसलिए अधिवेशन में सम्मिलित होने हेतु 9372060581, 9970167408 पर संपर्क करने का आवाहन आयोजको की और से किया गया है |


(विशेष सुचना : पत्रकार बंधू अधिवेशन में सुबह 9.30 से 11.30 इस अवधि में वार्तांकन हेतु उपस्थित रह सकते है |)






Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html