google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण बनाने के लिए युवाओं की टीम ने किया एक और प्रयास–बनाया ईको फ्रेंडली पेन।

Mar 3, 2025
1 min read
  • प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण बनाने के लिए युवाओं की टीम ने किया एक और प्रयास–बनाया ईको फ्रेंडली पेन।


ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

साक्षी सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में कार्यरत टेम्ट फाउंडेशन की टीम निरंतर पर्यावरण संरक्षण के प्रयास में कार्यरत है।

बता दें कि साक्षी सिंह राजपूत व उनकी टीम का प्लास्टिक मुक्त अभियान 2019 से अबतक कार्यरत है। जिसमें युवाओं की टीम उनके साथ सदैव निस्वार्थ भावना से उनका सहयोग करती है और उनका मनोबल बढ़ाती है। प्रकृति को प्लास्टिक मुक्त बनाने की इसी प्रयास में दीपिका बर्मन, आयुषी जैन व कन्हैया दास ने अपना अभूतपूर्व योगदान प्रदान कर इकोफ्रेंडली बैग के साथ साथ, ईको फ्रेंडली पेन भी बनाया जो सिंगल यूज प्लास्टिक को कम करने में सक्षम है।

बता दें कि टेम्ट फाउंडेशन की ये टीम निरंतर पर्यावरण को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए आमजन को प्लास्टिक के बेहतर विकल्पों से अवगत करा रही है ।टेम्ट फाउंडेशन के सदस्य दीपिका व कन्हैया दास ने बताया कि ईको फ्रेंडली पेन को बनाने के लिए, रद्दी पेपर, पेन की रिफिल व फेविकोल की मदद से बनाया जाता है साथ ही साथ आयुषी जैन, ब्राऊन पेपर व फेविकोल की मदद से इकोफ्रेंडली बैग बनाए जो प्लास्टिक के थैले का बेहतर विकल्प है।रानी सिंह, दानेंद्र प्रताप ने प्रकृति को प्लास्टिक मुक्त बनाने में अपना अभूतपूर्व योगदान दिया।


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html