'कोई बॉन्ड साइन नहीं किया, आगे भी जारी रहेगा आंदोलन'- CJP चीफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान...
Updated: 7 hours ago

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के प्रमुख अभिजीत दीपके ने नागपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए साफ कर दिया है कि उन्होंने ऐसा कोई भी बॉन्ड साइन नहीं किया है, जिसमें यह शर्त हो कि वह या पार्टी के अन्य नेता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर भविष्य में कोई विरोध-प्रदर्शन नहीं करेंगे। अपनी दादी के अंतिम संस्कार के लिए महाराष्ट्र के हिंगोली जाते समय उन्होंने दो टूक कहा, "हम फिर से सड़कों पर उतरेंगे और सरकार की किसी भी तानाशाही से डरने वाले नहीं हैं।"
दिल्ली पुलिस के वीडियो और दावों पर पलटवार -
यह बयान ऐसे समय में आया है जब दिल्ली पुलिस ने एक वीडियो जारी कर CJP के उस दावे को खारिज किया था, जिसमें कहा गया था कि 10 अक्टूबर को हिरासत के दौरान दीपके को उनकी दादी के निधन की जानकारी नहीं दी गई थी। पुलिस का दावा था कि उन्हें यह दुखद सूचना पूरी संवेदनशीलता के साथ दी गई थी और उनके गृhnनगर जाने के लिए भी सहयोग की पेशकश की गई थी, जिसे उन्होंने खुद ठुकरा दिया था।
इससे पहले दीपके की मां ने दिल्ली पुलिस पर झूठ बोलने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि उनके बेटे को शनिवार को दादी के निधन की कोई खबर नहीं दी गई थी। बहरहाल, रिहाई के बाद अभिजीत दीपके ने अपने तेवर और तीखे करते हुए आंदोलन को और आगे बढ़ाने का ऐलान कर दिया है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments