google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

छत्तीसगढ़ में अब तक भाजपा ने बनाए 19 लाख सदस्य : सिंहदेव |

Sep 24, 2024
3 min read
  • छत्तीसगढ़ में अब तक भाजपा ने बनाए 19 लाख सदस्य : सिंहदेव


  • सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक अनुराग सिंहदेव ने कहा : 25 सितंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर प्रत्येक बूथ पर न्यूनतम 100 सदस्य बनाए जाएंगे


  • मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष समेत सभी मंत्री, सांसद, विधायक, कार्यकर्ता, पदाधिकारी 5 से 7 घंटे 25 को रहेंगे बूथ पर, मिलेंगे लोगों से, भोजन भी वहीं उन्हीं के साथ करेंगे

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक व प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने कहा है कि पूरे देश की तरह छत्तीसगढ़ में भी भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी ने सदस्यता अभियान में समर्पण व निष्ठा के साथ कार्य करते हुए अच्छी सफलता हासिल की है। सिंहदेव ने कहा कि अब तक प्रदेश में 19 लाख भाजपा सदस्य बन चुके हैं और निर्धारित अवधि में प्रदेश भाजपा सदस्यता का लक्ष्य अर्जित करेगी।

भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक सिंहदेव ने सोमवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता में बताया कि 2 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और 3 सितंबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सदस्यता ग्रहण करने के साथ ही शुरू हुआ यह संगठन महापर्व अनवरत चल रहा है। इस अभियान को लगातार सबका अभूतपूर्व समर्थन व सहयोग मिल रहा है। अभी केंद्रीय नेतृत्व द्वारा चुनावी राज्यों को छोड़कर 10 करोड़ सदस्यता का लक्ष्य दिया गया था और अब तक लगभग साढ़े 4 करोड़ सदस्य बन चुके हैं। इसी तरह छत्तीसगढ़ में 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है जिसमें आज की तारीख तक 19 लाख भाजपा के सदस्य बन चुके हैं। सिंहदेव ने कहा कि 25 सितंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भारतीय जनता पार्टी ने तय किया है की छत्तीसगढ़ के सभी मतदान केंद्रों पर मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी मंत्री, विधायक, सांसद, कार्यकर्ता, पदाधिकारी जाएंगे और कम-से-कम 100 सदस्य बनाएंगे। इस दौरान बूथों पर 5 से 7 घंटे रहकर वहां के लोगों से मुलाकात करना है, भोजन भी उन्हीं लोगों के साथ करना है और उसके बाद 100 सदस्य बनाना है। इस तरह 25 तारीख को हम मेंबरशिप की बहुत बड़ी छलांग लगाने वाले हैं।

भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक सिंहदेव ने कहा कि 25 सितंबर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बगिया के बूथ में रहेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव जगदलपुर विधानसभा के बूथ क्रमांक 20 आसला बूथ में रहेंगे। उप मुख्यमंत्री अरुण साव लोरमी विधानसभा क्षेत्र के तुलसा घाट में रहेंगे वहीं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के कवर्धा शहर मंडल के बूथ क्रमांक 234 में रहकर लोगों को सदस्यता दिलाएंगे। विधायक बस्तर प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी कोण्डागांव के बूथ क्रमांक 2 में रहेंगीं। इसी प्रकार से सभी मंत्रियों का सभी वरिष्ठ पदाधिकारी का एक-एक बूथ पर जाना है। मेंबरशिप का बड़ा टारगेट हम लोग 25 सितंबर को पूरा करेंगे और छत्तीसगढ़ का जो लक्ष्य है उसे हासिल करेंगे। 20 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य कल 24 तारीख तक हम पूरा कर लेंगे और उसके बाद 25 सितंबर को 11 लाख नए सदस्य और बनाएंगे। 2 अक्टूबर तक लगातार भाजपा का यह अभियान जारी रहेगा, उसके बाद 15 अक्टूबर तक सार्वजनिक कार्यक्रम भी होंगे। 15 अक्टूबर तक का हमारे पास समय है। दिल्ली में दो दिन पहले हुई समीक्षा बैठक के बारे में बताते हुए सिंहदेव ने कहा कि सदस्यता अभियान की लगातार समीक्षा हो रही है। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष और भाजपा सदस्यता अभियान के प्रभारी विनोद तावड़े उपस्थित रहे। बैठक में इस अभियान के प्रदेश के दो प्रेरक प्रसंगों के बारे में सिंहदेव ने बताया कि अंतागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष राधेलाल नाग अंतागढ़ विधानसभा में साहित्य सामग्री पहुँचाने जा रहे थे और बाढ़ में उनका चार पहिया वाहन बह गया। बड़ी मुश्किल से नाग ने पेड़ पर लटककर अपनी जान बचाई। एक अन्य कार्यकर्ता, जो पहले कांग्रेस में था, अब बीजेपी में आकर उन्होंने मेंबरशिप का नया रिकॉर्ड बनाया है और खास करके कांग्रेस के लोगों को फोकस करके भाजपा का सदस्य बनाया है। एक सामान्य कार्यकर्ता होने के बाद भी सदस्यता का नया रिकॉर्ड उन्होंने अपने नाम किया है।


भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने भी पत्रकार वार्ता में भाजपा सदस्यता अभियान की अब तक की प्रगति की चर्चा करते हुए आगामी कार्ययोजना पर प्रकाश डाला। इस पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल, कमल गर्ग और मितुल कोठारी भी उपस्थित थे।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html