google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी मामला: राजस्थान के कोटा से तीन आरोपी गिरफ्तार...

Oct 20
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- मुंबई:- बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी के मामले में मुंबई पुलिस ने राजस्थान के कोटा से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सोमवार, 19 अक्टूबर को तीनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से मुंबई पुलिस को पूछताछ के लिए 48 घंटे की रिमांड मिली। शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने कई अहम जानकारियां दी हैं। पुलिस के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के बदले उन्हें 35 हजार रुपये देने और विदेश भेजने का लालच दिया गया था। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि टाइगर श्रॉफ की कार पर गोली चलाने के लिए उन्हें 35 हजार रुपये देने का वादा किया गया था। यह रकम वारदात पूरी होने के बाद मिलनी थी, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। कोटा पुलिस के अनुसार, गोलीबारी में कथित तौर पर शामिल रितिक और रेहान करीब 10 दिन पहले मुंबई पहुंचे थे। जांच में सामने आया कि दोनों का संपर्क लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े बताए जा रहे अनिल पंडित से था। पुलिस के मुताबिक, करीब डेढ़ महीने पहले समीर ने रेहान की बातचीत अनिल पंडित से कराई थी। आरोप है कि अनिल पंडित ने ही उन्हें पैसे देने के साथ विदेश भेजने का प्रलोभन दिया था।


पुलिस के मुताबिक, फायरिंग की घटना के बाद आरोपी टैक्सी से मुंबई से सूरत पहुंचे। वहां रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों में उनकी तस्वीरें कैद हो गईं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसके बाद उन्होंने जयपुर जाने वाली ट्रेन पकड़ी। बिना टिकट यात्रा करने के चलते उन पर जुर्माना भी लगाया गया। पुलिस ने आरोपियों का पीछा करते हुए उन्हें राजस्थान के कोटा में पकड़ लिया। जांच एजेंसियों के अनुसार, उनका अगला ठिकाना नेपाल हो सकता था। बताया जा रहा है कि वे जयपुर पहुंचने के बाद नेपाल भागने की योजना बना रहे थे। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को आरोपियों के पास से एक बैग मिला, जिसमें तीनों के कपड़ों की एक-एक जोड़ी रखी थी। इसके अलावा दो आरोपियों के पास से एक-एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। तीसरे आरोपी ने कथित तौर पर अपना मोबाइल रास्ते में कहीं फेंक दिया था। पुलिस को यह भी संदेह है कि आरोपियों ने वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार रास्ते में कहीं फेंक दिया। अब जांच के तहत हथियार और अन्य सबूतों की तलाश की जा रही है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर इस मामले में अन्य संभावित लोगों की भूमिका और पूरी साजिश के बारे में जानकारी जुटा रही है। #TigerShroff #MumbaiPolice #KotaNews #LawrenceBishnoiGang #BollywoodNews #MumbaiNews #BreakingADNNews

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html