स्टेट हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- जशपुर :- छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में देर शाम बगीचा-बतौली स्टेट हाईवे पर हुए एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। बाइक से घर लौट रहे माता-पिता और उनके बेटे को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।
हादसा इतना भीषण था कि, तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक परिवार सरडीह से अपनी बाइक पर सवार होकर अपने गांव सामरबार लौट रहा था। इसी दौरान बगीचा थाना क्षेत्र के मैनी चौक के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक सवार पिता, माता और पुत्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद टक्कर मारने वाला अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments